सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बिहार में सियासी उठापटक के बीच डिंपल यादव की प्रतिक्रिया, सपा सांसद ने नीतीश को बताया PM चेहरा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिहार में सियासी उठापटक के बीच डिंपल यादव की प्रतिक्रिया, सपा सांसद ने नीतीश को बताया PM चेहरा

सपा सांसद ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अगर साथ रहते हैं तो उससे इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत होगा. वहीं पीडीए को लेकर सपा सांसद की प्रतिक्रिया सामने आई.

बिहार में जारी सियासी उठापटक को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन के साथ रहना चाहिए वह प्रधानमंत्री का चेहरा हैं. डिंपल यादव ने कहा कि उन्हें इंडिया गठबंधन के साथ रहना चाहिए जो कुछ हो रहा है वह मीडिया के माध्यम से हमें पता चल रहा है.

सपा सांसद ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अगर साथ रहते हैं तो उससे इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत होगा. वहीं पीडीए को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा पीडीए हमेशा से सूक्ष्म तरीके से रहा है लेकिन सपा अब उसे मुखर तरीके से बोल रही है. मौजूदा सरकार संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है और युवाओं को निराश कर रही है. किसान माता बेटी निराश हैं.

Advertisement

वहीं डिंपल यादव ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के 11 सीटों पर कांग्रेस के साथ समझौते वाले ट्वीट पर कहा सपा चाहती है कि उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ हम बीजेपी के सामने खड़े हों और हमारा कोई भी ऐसा कदम ना हो जिससे कि गठबंधन को नुकसान हो या समाजवादी पार्टी को भी नुकसान हो. डिंपल ने कहा कि हम चाहते हैं जो जीतने वाले लोग हैं सीट का सवाल नहीं है या फिर कौन जीत सकता है उसका सवाल है कौन बीजेपी को हरा सकता है, इस पर पार्टी ध्यान दे रही है.

वहीं बिहार में चल रही सियासी हलचल पर कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कहा बिहार की राजनीति में क्या हुआ है. कुछ होने की संभावना पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा. सूत्रों के अनुसार RJD की बैठक के दौरान एक मत यह भी सामने आया है कि आरजेडी सरकार गिराने की जिम्मेदारी अपने ऊपर नहीं लेगी. वो जनता के बीच खुद को विक्टिम के तौर पर पेश कर सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *