Home मैं भी रिपोर्टर स्कूलों की जर्जर इमारतें बन सकती हैं हादसे की वजह : नीलम...

स्कूलों की जर्जर इमारतें बन सकती हैं हादसे की वजह : नीलम चौधरी

0
137
नीलम चौधरी
स्कूलों की जर्जर इमारतें बन सकती हैं हादसे की वजह : नीलम चौधरी

स्कूलों की जर्जर इमारतें बन सकती हैं हादसे की वजह : नीलम चौधरी

सुधारनी होगी सरकार को ईमारतों की हालत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ट्रिपल इंजन सरकार दावे करती है दिल्ली के शिक्षा तथा स्वास्थ्य सिस्टम में उनकी सरकार बहुत तेजी से काम कर रही है लेकिन खुद सरकार के मातहत शिक्षा निदेशालय नें आकलन किया है कि करीब सवा सौ स्कूल की इमारतें जर्जर हालत में है अब सहज भाव से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कितनी तेजी से सिस्टम को सुधारने में लगी है रेखा गुप्ता सरकार |

यह कहना है आर.डब्लू.ए.समस्त रोहताश नगर की संस्थापक अध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी का कहना है राजधानी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है। शिक्षा निदेशालय के हालिया आकलन में करीब सवा सौ सरकारी स्कूलों को जर्जर और असुरक्षित घोषित किया गया है। रिपोर्ट में यहाँ तक कहा जा रहा है कई स्कूलों में कक्षाएं टूटे-फूटे कमरों में चल रही हैं, 16 स्कूल आज भी टीन की छतों वाले अस्थायी ढांचों में संचालित हो रहे हैं और सात स्कूलों में शौचालय ब्लाक, मल्टीपर्पज हाल और गार्ड रूम जर्जर स्थिति में पाए गए है।

नीलम चौधरी कहती हैं नौ स्कूलों में कक्षाएं सीधे तौर पर छात्रों के लिए खतरनाक हैं, जबकि 68 स्कूलों में एक या अधिक भवन ब्लाक तत्काल मरम्मत या नए निर्माण के लिए चिन्हित किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कई जगह केवल मरम्मत से काम नहीं चलेगा और असुरक्षित भवनों को गिराकर नए सिरे से निर्माण करने की आवश्यकता है। इस स्थिति को देखते हुए निदेशालय ने सभी स्कूल भवनों का बुनियादी और सेफ्टी ऑडिट कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। ऑडिट के दौरान भवनों की संरचनात्मक मजबूती, इलेक्ट्रिकल फिटिंग, कक्षाओं और मल्टीपर्पज हाल की स्थिति, खेल सुविधाओं और समग्र स्कूल माहौल का मूल्यांकन किया जाएगा।

इसके बाद यह तय किया जाएगा कि किन स्कूलों में मरम्मत संभव है और किन स्थानों पर नए भवनों का निर्माण करना होगा। बताया जा रहा है लंबे समय से अटकी निर्माण और नवीनीकरण परियोजनाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। हालांकि सरकार 75 स्कूलों को सीएम श्री स्कूल के रूप में अपग्रेड करने की योजना पर भी काम कर रही है। मई 2025 में दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार ने इन स्कूलों में मरम्मत, अपग्रेडेशन, फेसलिफ्टिंग और सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here