सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है डिजिटल प्रदर्शनी, PM नरेंद्र मोदी ने भी की सराहना

2 मिनट पढ़ें
महाकुंभ

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है डिजिटल प्रदर्शनी, PM नरेंद्र मोदी ने भी की सराहना

Maha Kumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ पर आधारित एक डिजिटल प्रदर्शनी लगाई गई है. इस प्रदर्शनी को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देखा. उन्होंने इसकी सराहना की. यह डिजिटल प्रदर्शनी पीएम मोदी की जनसभा स्थल के पास लगाई गई है. इसमें बड़ी बड़ी एलईडी स्क्रीन के महाकुंभ के तमाम आयामों को प्रदर्शित किया जा रहा है.

महाकुंभ में इस तरह की हाईटेक प्रदर्शनी पहली बार लगी हुई है. इस प्रदर्शनी के जरिए महाकुंभ के अलग-अलग संदेश और इसकी दिव्यता भव्यता के साथ ही इसके आयोजन और प्रयागराज के प्रमुख मंदिरों के बारे में जानकारी दी गई है. प्रदर्शनी स्थल पर फूलों के जरिए बड़ी रंगोली तैयार की गई है. इसमें रखे गए रोबोट ने खास अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है.

लोगों ने पहली बार देखी हाईटेक प्रदर्शनी

इस प्रदर्शनी को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अवलोकन के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने देखा है. लोगों का कहना है कि इतनी हाईटेक प्रदर्शनी उन्होंने पहली बार देखी है. लोग इस प्रदर्शनी की जमकर सराहना कर रहे हैं. प्रदर्शनी को देखने वाले लोगों का कहना है कि इसमें महाकुंभ से जुड़े हुए सभी पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई है.

डिजिटल तरीके महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता को लोग समझ रहे

प्रयागराज शहर का महाकुंभ के आयोजन और स्मार्ट सिटी के तौर पर कितना विकास हुआ है, इसे डिजिटल तरीके से दर्शाया गया है. इसके साथ ही महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता को भी लोग डिजिटल तरीके से देख और समझ रहे हैं. यूपी की योगी सरकार के कई मंत्रियों और महाकुंभ की व्यवस्था से जुड़े हुए तमाम अधिकारियों ने भी आज इस प्रदर्शनी को दिखा और यहां तस्वीरें भी खिंचाई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *