सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

क्या अमित शाह से नहीं बनी बात?मांझी ने कहा- “नीतीश में PM बनने के सारे गुण”

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

क्या अमित शाह से नहीं बनी बात? मुलाकात के बाद बोले मांझी- “नीतीश में PM बनने के सारे गुण”

बिहार के पूर्व CM और नीतीश कुमार के सहयोगी जीतन राम मांझी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. हालांकि, इस मुलाकात में क्या बात हुई है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन कयास यह लगाया जा रहा है कि अमित शाह से इस ‘खास’ मुलाकात में जीतन राम मांझी की बात नहीं बनी.

एक तरफ 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और पीएम मोदी को रोकने के लिए दिल्ली में विपक्षी एकता की कवायद शुरू हो गई है, तो वहीं दूसरे तरफ, बिहार के पूर्व CM और नीतीश कुमार के सहयोगी जीतन राम मांझी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. हालांकि, इस मुलाकात में क्या बात हुई है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन कयास यह लगाया जा रहा है कि अमित शाह से इस ‘खास’ मुलाकात में जीतन राम मांझी की बात नहीं बनी.

बिहार के CM बनेंगे तेजस्वी यादव

Advertisement

अमित शाह से मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी CM नीतीश और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के की तारीफ में कसीदे गढ़ने लगे. उन्होंने कहा कि CM नीतीश में PM बनने की सारी खुबियां है. वह विपक्ष के नेताओं से मिलकर अच्छा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश का साथ नहीं छोड़ेंगे और तेजस्वी यादव बिहार के CM बनेंगे.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. वो लगातार विपक्ष के नेताओं से मिलकर लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें एकजुट करने में लगे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी. वहीं, बिहार के पूर्व डिप्टी CM जीतन राम मांझी भी दिल्ली में हैं. ऐसे में इस दौरे के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *