सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने किया रोमांटिक डांस, डांस देख हैरान रह गईं ईशा देओल

3 मिनट पढ़ें

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने कुछ इस अंदाज में किया रोमांटिक डांस, मम्मी-पापा को देख हैरान रह गईं ईशा देओल

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का ये प्यारा सा डांस बच्चों के एक डांस शो में देखने को मिला था. इस शो के दौरान ना केवल डांस के नन्हें पार्टिसिपेंट्स तालियां बजा रहे थे बल्कि ईशा देओल की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहता है.

बॉलीवुड में यूं तो कई स्टार जोड़ियां हैं जिनकी एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं लेकिन बात जब एवरग्रीन जोड़ी की आए तो धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का जिक्र होना लाजमी है. इन दोनों सुपरस्टार का रिश्ता रील का भी है और रियल लाइफ का भी. इन दोनों की केमिस्ट्री यूं तो कई फिल्मों को सुपरहिट बना चुकी है लेकिन जब एक डांस शो में इन दोनों ने एक साथ डांस किया तो फैंस के साथ साथ इस प्यारे से कपल की बेटी भी हैरान रह गई. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का ये प्यारा सा डांस बच्चों के एक डांस शो में देखने को मिला था. इस शो के दौरान ना केवल डांस के नन्हें पार्टिसिपेंट्स तालियां बजा रहे थे बल्कि ऐशा देओल भी खुशी से बावली हुई जा रही थीं. उनके साथ शो में जज के तौर पर आई सोनाली बेंद्रे भी इस सदाबहार कपल के डांस को देखकर काफी खुश हो रही हैं.

हेमा और धर्मेंद्र के प्यार का चला जादू 

आपको बता दें कि ये काफी वीडियो है और इस वीडियो को अब थ्रोबैक वीडियो के तौर पर काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि डांस का स्टेज सजा है और पीच कलर साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हेमा मालिनी धर्मेंद्र के साथ एक प्यारा सा डांस करती दिख रही हैं. धर्मेंद्र भी ब्लैक सूट में काफी डैशिंग लग रहे हैं. इन दोनों के डांस स्टेप्स बेहद सधे हुए और कूल कहे जा सकते हैं. इस कपल को साथ देखने की ख्वाहिश करने वालों के लिए ये वीडियो किसी ट्रीट से कम नहीं है. बैकग्राउंड में बज रहा गाना भी ‘ड्रीम गर्ल’ भी इस कपल के प्यार को और मजबूत करता दिख रहा है.

वीरू और बसंती के कपल डांस ने बांध दिया समां

आपको बता दें कि इस डांस शो में बच्चे भाग ले रहे थे और उन्हीं बच्चों का हौसला अफजाई के लिए वीरू और बसंती की जोड़ी ने एक शानदार डांस किया था. कहा जाता है कि धर्मेंद्र को बिलकुल डांस नहीं आता और वहीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी डांस की सरताज हैं. ऐसे में इन दोनों की जोड़ी ने कपल डांस को इस शानदार तरीके से किया कि किसी को लगा ही नहीं कि धरम पाजी को डांस नहीं आता. इन दोनों के चेहरों पर खुशी, अपनेपन और सुकून की जो मुस्कुराहट थी, वो इस बात का प्रतीक है कि वीरू और बसंती अब भी एक दूसरे को उतना ही प्यार करते हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *