Home देश दुनिया Dhaka Airport Fire: ढाका एयरपोर्ट के कार्गो विलेज में भीषण आग, कई...

Dhaka Airport Fire: ढाका एयरपोर्ट के कार्गो विलेज में भीषण आग, कई फ्लाइट प्रभावित

0
66

Dhaka Airport Fire: ढाका एयरपोर्ट के कार्गो विलेज में भीषण आग, कई फ्लाइट प्रभावित

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो विलेज इलाके में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। यह इलाका आमतौर पर आयातित और निर्यातित सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आग की तीव्रता को देखते हुए फायर सर्विस ने तुरंत कार्रवाई की और 16 दमकल यूनिट मौके पर भेजी गई, जबकि अन्य 16 यूनिट रास्ते में थीं।

आग की गंभीरता को देखते हुए हवाई अड्डे के कार्यकारी निदेशक के प्रवक्ता मसूदुल हसन मसूद ने बताया कि फायर सर्विस, बांग्लादेश एयरफोर्स और एयरपोर्ट कर्मी मिलकर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग कार्गो विलेज के पास वाले हिस्से में लगी है और फिलहाल आग लगने के कारण होने वाले नुकसान की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

इस घटना के बाद चार उड़ानों को चटगांव के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। चटगांव एयरपोर्ट के प्रवक्ता इब्राहिम खलील ने बताया कि इनमें दो घरेलू और दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। एहतियात के तौर पर कई विमानों को हैंगर से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया ताकि कोई नुकसान न हो।

कुल 28 फायर यूनिट आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं। इसके कारण ढाका एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें फिलहाल रोक दी गई हैं। अधिकारियों ने यात्रियों और एयरलाइनों से धैर्य रखने का अनुरोध किया है। आग बुझाने के बाद ही हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से शुरू किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here