सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

देवेंद्र यादव का कार्यकाल जनसेवा, संघर्ष और संगठन मजबूती का स्वर्णिम दौर : आदेश भारद्वाज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

देवेंद्र यादव का कार्यकाल जनसेवा, संघर्ष और संगठन मजबूती का स्वर्णिम दौर : आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के कुशल नेतृत्व में दो वर्ष पूरे होने पर कल पूरे दिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र यादव से मुलाकात कर उनको बधाई प्रेषित की। देवेंद्र यादव ने भी अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के प्यार, समर्पण और सहयोग को अपनी प्रेरणा बताते हुए सभी का धन्यवाद किया। करावल नगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने उनके कार्यकाल को “जनसेवा, संघर्ष और संगठन मजबूती का स्वर्णिम दौर” बताया। आदेश भारद्वाज ने कहा कि पिछले दो वर्षों में देवेंद्र यादव ने दिल्ली कांग्रेस को नई ऊर्जा, नई दिशा और जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान की है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया। चाहे वह महंगाई, बेरोजगारी, बिजली-पानी की समस्याएं हों या महिलाओं की सुरक्षा का सवाल रहा हो। आदेश ने आगे कहा कि देवेंद्र यादव ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का जो अभियान चलाया, उसने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। हर जिले, हर ब्लॉक और हर वार्ड में लगातार मासिक बैठकों का संचालन करवाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने और उन्हें जिम्मेदारी देने का उनका तरीका सराहनीय रहा है। यही कारण है कि आज दिल्ली में कांग्रेस फिर से एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। आदेश भारद्वाज का मानना है कि उनके खुद के जिले करावल नगर में देवेंद्र यादव के मार्गदर्शन में कई जनसंपर्क अभियान, जनसभाएं और जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुना और उठाया गया। भारद्वाज ने कहा कि “देवेंद्र यादव सिर्फ एक अध्यक्ष नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं।” अंत में आदेश भारद्वाज ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देवेंद्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी और जनता का विश्वास जीतकर एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी। ये दो साल सिर्फ शुरुआत हैं, असली बदलाव अभी बाकी है। इसी विश्वास के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *