सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

देवेन्द्र यादव नें जी तोड़ मेहनत की दो साल में : लक्ष्मण रावत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

देवेन्द्र यादव नें जी तोड़ मेहनत की दो साल में : लक्ष्मण रावत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव नें अपने दो साल के कार्यकाल में जमीन पर उतर जबर्दस्त मेहनत की जिसका नतीजा यह रहा कि आज कांग्रेस दिल्ली में संगठनात्मक रूप से बूथ स्तर पर खड़ी हो गई है | यह कहना है दिल्ली से लोकसभा प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण रावत का | लक्ष्मण रावत नें देवेंद्र यादव को अध्यक्ष पद पर सफलतापूर्वक 2 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा संघर्ष से सृजन तक श्री यादव के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस ने दिल्ली में अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। कार्यकर्ताओं का जोश: आपने हर ज़मीनी कार्यकर्ता में नया जोश, नई ऊर्जा और अटूट विश्वास भरा है। लक्ष्मण रावत नें कहा दिल्ली की जनता के हक और उनके मुद्दों के लिए उनका सड़क पर संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। श्री रावत नें कहा सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में दिल्ली में कांग्रेस को एक बार फिर सबसे मजबूत विकल्प बनाने के लिए पूरी ताकत से समर्पित हैं। लक्ष्मण रावत नें कहा श्री यादव सभी को साथ लेकर चलने में यकीन करते हैं और उन्होंने बिखरी ही पार्टी के एकजुट करके दिखाया जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है | विधानसभा तथा जिला स्तर पर पहली बार मासिक बैठकों की शुरुवात लर श्री यादव नें पार्टी वर्करों को गतिशील बनाया | श्री यादव नें दो वर्षों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शीला दीक्षित सरकार द्वारा 15 वर्षों में किए गए व्यापक विकास कार्यों की आम जनमानस में की इसके साथ-साथ पूर्व आम आदमी सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और कार्यों को जनता के सामने उजागर किया है, जिन्होंने राजधानी में विकास की गति को पीछे धकेल दिया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *