सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Saint Marks School Annual Function: सैन्ट मार्कस स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सवShyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवालDelhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गई

संदीप दीक्षित की शिकायत पर जांच के आदेश का स्वागत किया देवेंद्र यादव नें

2 मिनट पढ़ें
देवेंद्र यादव

संदीप दीक्षित की शिकायत पर जांच के आदेश का स्वागत किया देवेंद्र यादव नें

Advertisement

संदीप दीक्षित की शिकायत पर जांच के आदेश का स्वागत किया देवेंद्र यादव नें

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की सत्ता जाने का अहसास हो गया है और नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को उतारने के बाद अरविंद केजरीवाल को स्वयं अपनी विधानसभा हारने का डर लगा हुआ है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल कांग्रेस उम्मीदवार संदीप

दीक्षित आवास के पास पंजाब पुलिस अधिकारियों को खुफिया तरीके से तैनाती करने, पंजाब से नकदी लाने और महिला सम्मान की आड़ में व्यक्तिगत जानकारी के फर्जी संग्रह कर रहे है जिसकी संदीप दीक्षित ने उपराज्यपाल को लिखित शिकायत की।

Advertisement

श्री यादव ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आज अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की योजनाओं से संबंधित आरोपों की जांच के आदेश दिए। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की शिकायत के आधार पर उपराज्यपाल कार्यालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को अलग-अलग निर्देश जारी किए हैं, जिसका दिल्ली कांग्रेस स्वागत करती है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि “लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को रोकने के लिए केजरीवाल ऐसी अपमानजनक रणनीति अपना रहे हैं, जिसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने श्री संदीप दीक्षित की शिकायत का संज्ञान लिया है क्योंकि श्री दीक्षित द्वारा लगाए गए आरोप “गंभीर“ हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवार लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने से “डरें और हतोत्साहित न हों“, इसके लिए शीघ्र जांच जरुरी है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि 2100 रुपये महिलाओं को देने के लिए 22 लाख का पंजीकरण कराया है। उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि उनकी पार्टी लुभावनी घोषणाएं द्वारा गरीब महिलाओं को गुमराह करके वोट हासिल करना चाहती है। महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना सब दिल्ली की जनता को गुमराह करने वाली है, जबकि यह योजनाएं अस्तित्व में है ही नही, इनके फर्जीवाड़े की जांच हो। 11 वर्षों में अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली और दिल्ली वालों को बर्बाद कर दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *