सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

न्याय यात्रा में सुमित शर्मा का इंतजाम देख गदगद हुए देवेन्द्र यादव

3 मिनट पढ़ें
देवेन्द्र यादव

न्याय यात्रा में सुमित शर्मा का इंतजाम देख गदगद हुए देवेन्द्र यादव

Advertisement

न्याय यात्रा में सुमित शर्मा का इंतजाम देख गदगद हुए देवेन्द्र यादव

संदीप दीक्षित दानिश अबरार नें भी पीठ थपथपाई

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत में जब जी जान लगाकर मेहनत करता है और हजारों का हुजूम उमड़ पड़ता है तो जाहिर सी बात है नेता भी खुश होते हैं और मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को शाबाशी देते हुए उनकी पीठ थपथपाते हैं | ऐसा ही लक्ष्मी नगर विधानसभा के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव द्वारा निकली जा रही न्याय यात्रा के दौरान उस वक्त देखने को मिला जब स्थानीय कांग्रेस नेता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट सुमित शर्मा का कार्यक्रम देख प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव,पूर्व सांसद संदीप दीक्षित तथा कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी सचिव दानिश अबरार नें न्याय यात्रा के दौरान सुमित शर्मा के इंतजाम को अपनी आँखों से देखा तो बोले शानदार | और बोलते भी क्यों ना सुमित और उनकी टीम नें न्याय यात्रा का स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी थी ,आतिशबाजी और पुष्पवर्षा से न्याय यात्रा का स्वागत किया गया ,भीड़ का यह आलम था कि मुख्य मार्ग पर तिल रखने की भी जगह नहीं थी | भीड़ रह-रहकर कांग्रेस नेताओं के जयकारे लगा रही थी |

Advertisement

इतना ही नहीं सुमित शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री हनुमान जी की गदा भेंट एवं तलवार भेंट की गई। क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओं में हरीश गोला, शरणजीत शर्मा, अधिवक्ता विनीता सिंह सुंदर नागर, जयपाल वर्मा, रामप्रसाद कनडेल, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव शिवांश् शर्मा कृष्णा नगर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय, लक्ष्मी नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनूप शर्मा, जवाहरलाल धवन, रविंद्र कोचर, लक्ष्मी नगर व्यापार मंडल से प्रद्युम्न जैन, शकरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, आदित्य शर्मा , सचिन कुमार,राहुल सोनी,रफीक भाई एस.डी.मलिक. टोनी भाई रफीक़ अताउर्रहमान प्रेम मिश्रा, ममता तिवारी, अशोक शर्मा, सहित सभी उपस्थित महानुभावों ने अभिनंदन किया।

इस मौके पर सुमित शर्मा नें कहा देवेन्द्र यादव नें जबसे दिल्ली कांग्रेस की कमान सम्भाली है तभी से कांग्रेस की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे है | उन्होंने कहा देवेन्द्र यादव की मेहनत रंग लाएगी | सुमित शर्मा नें दिल्ली के सभी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से एकजुट हो देवेन्द्र यादव की मिशन को कामयाब बनाने का आह्वान किया | इस मौके पर देवेन्द्र यादव नें कहा देवेन्द्र यादव ने कहा कि आतिशी सरकार जो भ्रष्टाचार के ज्वालामुखी पर बैठकर चल रही है, लोगों के विरोध के बावजूद फिर एक बार अपनी पदयात्राओं, नुक्कड़ सभाओं और जनसभाओं में लोगों को लूटने के लिए नए सब्जबाग दिखा रही है, जबकि मार्शलों की पुनः बहाली करने में 10 हजार से भी अधिक पदमुक्त लोगों को गुमराह कर रही है। यही नहीं हजारों गेस्ट टीचर, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े, जनसेवाओं से जुड़े वर्कर, आगनबाड़ी, वोकेशनल टीचरों को नियमित नियुक्ति देने का वादा करके अनुबंधित तौर पर रखा है जो वेतन के लिए काम करने से अधिक हड़ताल पर होते है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, इन पर आम लोगां का विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *