Home मैं भी रिपोर्टर होली मिलन समारोह में पहुंचे देवेन्द्र यादव : एम.एल.भाष्कर

होली मिलन समारोह में पहुंचे देवेन्द्र यादव : एम.एल.भाष्कर

0
71
एम.एल.भाष्कर
होली मिलन समारोह में पहुंचे देवेन्द्र यादव : एम.एल.भाष्कर

होली मिलन समारोह में पहुंचे देवेन्द्र यादव : एम.एल.भाष्कर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन आई एवं जे ब्लॉक, जहांगीर पुरी के अध्यक्ष एम. एल. भास्कर की ओर से एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव पहुंचे |

देवेंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए अपील की कि होली का यह पावन पर्व पवित्रता, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि होली नशा-मुक्त, दंगा-मुक्त और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाली होनी चाहिए। किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाए बिना, आपसी सद्भाव और एकता के संदेश के साथ रंगोत्सव मनाना ही इस पर्व की सच्ची भावना है। रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एम. एल. भास्कर ने समारोह में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में अपार खुशियाँ, समृद्धि और स्वास्थ्य बना रहे तथा सभी रंगोत्सव को प्रेम, शांति और धूमधाम के साथ मनाएँ। कार्यक्रम में देवेंद्र यादव के अलावा सूरज भान, ओमकार सिंह ढींगिया, सुधीर पार्चा, अनिल राणा, अशोक यादव, शिखा मलहोत्तरा ,ननुआ प्रधान, खन्ने ढिकोलिया, चौपडा जी ,संजय प्रधान ,अशोक पाल, रविंद्र गुप्ता, राम महेश, राजा भाई, बॉबी भाई ,अच्छे लाल ,विजय भास्कर, गौतम मोहित, भोले शंकर, दीपक प्रजापति, संजय बागड़ी, प्रेम एलाबादी. सजीव, राकेश राठौर, मुकेश माथुर, मा.शरीफ, के सुधा सिंह, पूजा, डॉ रीना, उषा देवी के अलावा क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, युवा साथी एवं मातृशक्ति उपस्थित रही, जिससे पूरा वातावरण रंगों, उत्साह और भाईचारे से सराबोर हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here