सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने CM, एकनाथ शिंदे-अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

3 मिनट पढ़ें
देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने CM, एकनाथ शिंदे-अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

Advertisement

Maharashtra Oath Ceremony: महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से चल रही सियासी गहमागहमी के बीच गुरूवार (5 दिसंबर) को महायुति गठबंधन की नई सरकार बन गई. दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. इसके साथ ही नई सरकार में फिर से दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिली है.

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार सीएम के तौर पर प्रदेश की कमान संभाली है. इससे पहले वाली सरकार में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे जबकि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब नई सरकार में नेतृत्व बदल गया है.

शपथग्रहण समारोह में PM समेत कई नेता शामिल

मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्री, महायुति गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम ने भी शिरकत की. नाराजगी की अटकलों के बीच अंतिम वक्त में शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम पद स्वीकार करते हुए शपथ ली.

महायुति गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल से की थी मुलाकात

Advertisement

देवेंद्र फडणवीस को बुधवार (4 दिसंबर) को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था. इसके तुरंत बाद सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की. इसमें देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद रहे और गठबंधन का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा.

विधान भवन में आयोजित विधायक दल की बैठक में गुजरात के पूर्व CM और बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी ने घोषणा की कि देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया.

महायुति को विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें मिलीं?

महाराष्ट्र में एक ही फेज में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी जबकि 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम आए थे. महायुति गठबंधन को राज्य की कुल 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर शानदार जीत मिली. गठबंधन के सहयोगी शिंदे गुट की शिवसेना को 57, जबकि अजित पवार गुट एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली. उधर, विपक्षी MVA ने कुल 46 सीटों पर जीत दर्ज की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *