सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, अगले बजट का फोकस विकास होगा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि 2023-24 के केंद्रीय बजट को सावधानीपूर्वक बनाया जाएगा, जहां विकास की गति को बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वाशिंगटन में ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कॉर्नेल विश्वविद्यालय के ईश्वर प्रसाद के साथ बातचीत में मंगलवार को कहा कि, आगामी केंद्रीय बजट का फोकस विकास पर होगा। इसके अलावा मुद्रास्फीति की चिंताएं भी हैं, लेकिन विकास का प्रबंधन ही मुख्य फोकस होगा। बढ़ते सार्वजनिक ऋण और राजकोषीय घाटे के बारे में पूछे जाने पर, सीतारमण ने कहा कि 2021-22 और 2022-23 के बजट में, सरकार ने महामारी के बाद अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए पूंजीगत व्यय में वृद्धि पर ध्यान दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि हमने एसेट क्रिएशन के गुण को समझा है। हमने पिछले दो बजटों में बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाया लेकिन साथ ही राजकोषीय समझदारी बनाए रखने में कामयाबी हासिल की। भारत द्वारा सामना किए जा रहे तात्कालिक जोखिमों के बारे में बोलते हुए, वित्त मंत्री ने कहा कि, ऊर्जा और उर्वरक की जरूरतें देश के सामने सबसे तात्कालिक चुनौतियों में से एक हैं। एक सीमा के अंदर ही अक्षय ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन यह सभी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सकता। ऊर्जा संकट के कारण, भारत कुछ समय के लिए तापीय ऊर्जा में वापस चला गया है। इसी तरह, भारत उर्वरकों का उत्पादन करने में सक्षम है और वह ऐसा कर भी रहा है, लेकिन इसकी मांग बढ़ रही है। सीतारमण ने कहा कि, “उर्वरकों की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कारण एक संकट है और यह ऊर्जा आवश्यकताओं के साथ एक तत्काल चुनौती भी।” महामारी के दिनों में अर्थव्यवस्था के प्रबंधन के बारे में बताते हुए उन्होंने आगे कहा, अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण के कारण, जो 2014 में शुरू हुआ था, भारत लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने में कामयाब रहा।” उन्होंने कहा कि, सरकार ने पहले से ही वित्तीय समावेशन के बुनियादी ढांचे के कारण लोगों को तत्काल राहत प्रदान की है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *