सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

धरती पर आने वाली है तबाही! तड़पते हुए समुद्र से निकली डूम्सडे फिश, किनारे पर तोड़ा दम

2 मिनट पढ़ें
डूम्सडे फिश

धरती पर आने वाली है तबाही! तड़पते हुए समुद्र से निकली डूम्सडे फिश, किनारे पर तोड़ा दम

Advertisement

Doomsday Fish: अटलांटिक महासागर के कैनरी द्वीप समूह में स्पेनिश शहर लास पालमास के समुद्र तट के पास एक दुर्लभ डूम्सडे फिश (प्रलय की मछली) नजर आई है. ये मछली तड़पते हुए समुद्र के किनारे पर आ गई थी और कुछ देर में इसने दम तोड़ दिया.

आमतौर पर ओरफिश की इस प्रजाति की मछली समुद्र के बाहर नहीं देखा जाता है. ये गहरे समुद्र में रहती हैं. ऐसे मान्यता है कि जब भी ये मछली समुद्र से बाहर आती हैं तो कुछ न कुछ बुरा होता है. इससे पहले इस मछली के दिखने पर भूकंप आने का भी दावा किया गया था.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरटी इंडिया ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में समुद्र से किनारे आती हुई ओरफिश दिख रही है.  इसका आकार दूसरी मछलियों के मुकाबले काफी अलग होता है. ये मछली जैसे ही समुद्र से बाहर आती है तो कुछ ही सेकंड में दम तोड़ देती है. किनारे पर खड़े एक व्यक्ति ने मछली को दोबारा पानी में छोड़कर उसको बचाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो सका. इस मछली की बनावट काफी अलग होती है और इसके सिर पर छोटी सी लाल हड्डी होती है.

 

Advertisement

 

जुड़ी हैं कई किंवदंतियां

जापानी लोककथाओं में गहरे समुद्र में रहने वाली इस मछली को आपदा की निशानी माना जाता है. कहा जाता है कि 2011 का फुकुशिमा भूकंप के आने से पहले वो समुद्र के किनारे देखी गई थी. पिछले साल अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी एक ओरफिश समुद्र से बाहर आई थी,तब लॉस एजिल्स में भूकंप आया था.

हालांकि वैज्ञानिकों इन मान्यताओं को नहीं मानते हैं. उनका मानना है कि बीमार होने की वजह से भी ये मछली सतह पर आती हैं. इसका शगुन-अपशगुन से कोई संबंध नहीं है. ये मछली गहरे समुद्र में रहती है. कभी कभी रास्ता भटकने के बाद ये सतह पर आती है, जिस वजह से इसकी मौत हो जाती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *