सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘BJP के सभी छल-कपट के बावजूद कांग्रेस…’, हरियाणा के नतीजों पर दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान

2 मिनट पढ़ें
दीपेंद्र हुड्डा

'BJP के सभी छल-कपट के बावजूद कांग्रेस...', हरियाणा के नतीजों पर दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान

Advertisement

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तीसरी बार जीत हासिल की है. वहीं कांग्रेस को लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है. जिसको लेकर कांग्रेस के नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया आ रही हैं. इसी कड़ी में रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि जो नतीजे आए हैं, उन्होंने सबको अचंभित कर दिया है. हम इनका गहराई से विश्लेषण कर रहे हैं.

हुड्डा ने आगे कहा कि 20 के लगभग विधानसभा क्षेत्रों से ईवीएम को लेकर हमारे प्रत्याशियों द्वारा शिकायतें आ रही है. पूरे चुनाव की प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह उठ रहे हैं. हमने चुनाव आयोग के सामने जो शिकायतें थी वो रखी हैं उनका क्या जवाब मिलता है हम उसका इंतजार कर रहे हैं.

‘चुनाव आयोग को उनका जवाब देना चाहिए’
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पोस्टल बैलेट में 90 में से 76 सीटों पर कांग्रेस की बढ़त थी. सारे सर्वे और धरातल पर जो रिपोर्ट थी उसमें कांग्रेस की बढ़त सारे देश को दिखाई दे रही थी. लेकिन जो चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो रहे है चुनाव आयोग को उनका जवाब देना चाहिए. बरहाल बीजेपी के सभी छल-कपट के बावजूद हमने 40 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं. हुड्डा ने कहा इसके लिए मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करना चाहता हूं. प्रजातांत्रिक व्यवस्था में जो हमारी भूमिका रहेगी हम उसे अच्छे से निभाएंगे. लोगों की आवाज उठाने का काम करेंगे.

Advertisement

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी 48 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही है. वहीं कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल 2 सीटों पर जीती है. तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है. जननायक जनता पार्टी और और आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया है. 2019 के चुनाव में बीजेपी 40 सीटों पर ही जीत पाई थी, इसलिए उसे जेजेपी से गठबंधन कर सरकार बनानी पड़ी थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *