सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

डिप्टी मेयर और मेयर का होगा आज चुनाव, कौन हासिल करेगा जीता का आंकड़ा AAP या BJP?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कौन बनेगा दिल्ली का मेयर और डिप्टी मेयर? आज होगा फैसला

आम आदमी पार्टी ने पिछले साल दिसंबर में हुए एमसीडी चुनाव में जीत हासिल की थी. AAP ने 250 वार्ड में से 134 में, जबकि भाजपा ने 104 वार्ड में जीत हासिल की थी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नया मेयर कौन होगा, इसका आज फैसला हो जाएगा. हंगामे की आशंका के बीच सदन में मार्शल भी तैनात रहेंगे. आज दिल्ली मेयर पद के लिए चुनाव हो रहा है. आम आदमी पार्टी (AAP) की शैली ओबेराय और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शिखा राय के बीच टक्कर है. वहीं एक पार्षद के पाला बदलकर बीजेपी में जाने के बाद AAP काफी सतर्क है.

वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए आप ने आले मोहम्मद इकबाल को तो बीजेपी ने सोनी पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है.

आदमी पार्टी को झटका लगा

Advertisement

दिल्ली मेयर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका लगा है. आम आदमी पार्टी की एक महिला पार्षद ने बीजेपी का दामन थाम लिया. द्वारका से आम आदमी पार्टी की पार्षद सुनीता ने बीजेपी जॉइन कर लिया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था.

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव के लिए आप के वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल को पीठासीन अधिकारी नामित करने की मंजूरी दी है. केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने पिछले साल दिसंबर में हुए एमसीडी चुनाव में जीत हासिल की थी. AAP ने एमसीडी में भाजपा के 15 साल पुराने शासन को समाप्त किया था. उसने 250 वार्डों में से 134 पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा को 104 वार्ड में जीत मिली थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *