सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मनीष सिसोदिया का दावा, 2-4 दिन में सीबीआई, ईडी मुझे गिरफ्तार कर लेगी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चर्चा ने आई शराब नीति को देश की सबसे बेस्ट पॉलिसी बताया। सिसोदिया ने कहा कि “जिस शराब नीति को लेकर यह विवाद खड़ा किया जा रहा है, मैं कहना चाहता हूं कि यह देश की सबसे अच्छी पॉलिसी है। अरविंद केजरीवाल जिस तरह देशभर में नाम बनाते जा रहे हैं, ये लोग उससे परेशान हैं। अरविंद केजरीवाल की सबसे बड़ी ताकत है कि वे कट्टर ईमानदार हैं। उन्हें काम करना आता है। उन्होंने एजुकेशन, हेल्थ ठीक करके दिखा दिया। न्यूयॉर्क टाइम्स में दिल्ली के एजुकेशन मॉडल को पहले पेज में छपा था। भारत के एजुकेशन मॉडल में दुनिया के सबसे बड़े अखबारों को ऐसा दिख रहा है कि जिसे दुनिया को बताया जा सके। डेढ़ साल बाद इस अखबार में कोडिड 19 के दौरान गंगा किनारे जलती लाशों को दिखाया गया। उस समय भारतीय होने के नाते अपने पर शर्म आई थी। यहां ऐसे कोविड हैंडल हो रहा है। कल जब शिक्षा मॉडल पर खबर लगी, तो गर्व महसूस हुआ कि पेज 1 पर लीड खबर में फोटो छपी है। ये खबर मेरी वजह से नहीं छपी। ये दिल्ली के टीचर्स की तारीफ है। न्यू यार्क टाइम्स के पहले पेज पर शिक्षा की खबर छप रही है, तो वो बधाई के पात्र है। उनका काम सारी दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है। ये हमारे और टीचर्स के लिए गर्व की बात है। आज उनकी वजह से भारत का नाम रोशन हो रहा है इसलिए केजरीवाल के हेल्थ मिनिस्टर एजुकेशन मिनिस्टर के यहां छापे मारे जा रहे हैं। मैंने भ्रष्टाचार नहीं किया, बस यह किया है कि मैं अरविंद केजरीवाल का एजुकेशन मिनिस्टर हूं। दो-चार दिन में मुझे भी गिरफ्तार कर लेंगे. प्रधानमंत्री को यह शोभा नहीं देता।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *