डेंगू और मलेरिया के मामलों में हो रही है बढ़ोतरी : परमानन्द शर्मा
* लोगो को बरतनी चाहिए सावधानी
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : एक ओर जहां ट्रिपल इंज्न्स्रकर लगातार चलाये गए कूड़े से आज़ादी अभियान के बावजूद शहर की स्फ्याई सिस्टम को सुधारनें में नाकाम साबित हुई है वहीं शहर में लगातार बढ़ते डेंगू तथा मलेरिया के मामले भी चिंता का विषय बने हुए हैं | यह कहा है राम नगर ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व निगम प्रत्याशी परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते हैं मानसून के दौरान ट्रिपल इन्ज्नकी सरकार ना तो शहर में जल निकासी का प्रोपर इंतजाम कर सकी और ना ही साफ़ सफाई का जिसके चलते जलजनित बिमारियों का प्रकोप बढ़ता दिख रहा है |
परमानन्द शर्मा कहते हैं बारिश के बीच डेंगू और मलेरिया के मामले बहुत तेजी से बढ़ गए हैं। बारिश के कारण जगह-जगह पानी जमा हो गया है, जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार और प्लेटलेट्स की कमी वाले मरीज लगातार भर्ती हो रहे हैं। परमानन्द शर्मा कहते हैं निगम द्वारा इलाकों में ना तो दवा का छिडकाव किया गया और ना ही मच्छरों से निपटने की कोई योजना धरातल पर दिखाई दी | जिसकी वजह से मौसम में नमी और पानी भरने की वजह से मच्छरों के प्रजनन में तेजी आई है।
इसी कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। परमानन्द शर्मा कहते है सभी बड़े अस्पतालों में डेंगू तथा मलेरिया के मरीजो का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है वहीं निजी अस्पतालों तथा क्लीनिकों में भी बड़ी संख्या में पीड़ित उपचार करा रहे है लिहाजा पूरा आंकड़ा तो स्पष्ठ नहीं हो पा रहा लेकिन मरीजों की संख लगातार बढ़ रही है | दिल्ली में हुई बारिश की वजह से अब डेंगू का खतरा बहुत बढ़ गया है। इसलिए लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए और सभी जरूरी एहतियात बरतनी चाहिए। परमानन्द शर्मा कहते हैं लोगो को सावधानी बरतनी चाहिए और बुखार होने या अन्य लक्ष्ण दिखने पर तुरंत जांच करा अपना इलाज शुरू कराना चाहिए ताकि बीमारी पर नियन्त्रण पाया जा सके |



