Home आमने सामने दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों की रैश एवं लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई...

दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों की रैश एवं लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग : मनोज कुमार जैन

0
3
मनोज कुमार जैन

दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों की रैश एवं लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग : मनोज कुमार जैन

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : दिल्ली की सड़कों पर ई-रिक्शा चालकों द्वारा लगातार किए जा रहे यातायात नियमों के उल्लंघन और रैश एवं लापरवाह ड्राइविंग को लेकर सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता , परिवहन मंत्री पंकज सिंह तथा दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) अजय चौधरी (आईपीएस) को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। मनोज कुमार जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा ई-रिक्शाओं के पंजीकरण, नंबर प्लेट तथा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की व्यवस्था लागू है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए दिखाई देते हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है और पैदल यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि अक्सर ई-रिक्शा चालक लाल बत्ती तोड़ते हैं, गलत दिशा में वाहन चलाते हैं, बिना इंडिकेटर अचानक मोड़ लेते हैं, मुख्य सड़क पर अचानक रुककर सवारी बैठाते हैं तथा अन्य वाहनों के सामने अचानक कट मारते हैं। भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख चौराहों पर इनके कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। मनोज कुमार जैन ने मांग की है कि दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा प्रत्येक चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, प्रशिक्षण स्थिति, वाहन पंजीकरण, फिटनेस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की नियमित जांच की जाए। उन्होंने कहा कि बिना वैध लाइसेंस ई-रिक्शा चलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए तथा रैश ड्राइविंग, रेड लाइट जंप, गलत दिशा में वाहन चलाने, अचानक कट मारने और सड़क के बीच सवारी बैठाने जैसे मामलों में प्रभावी चालान एवं कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। मनोज कुमार जैन नें सुझाव दिया कि बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों की पहचान कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस अथवा संबंधित अनुमति को निलंबित/रद्द करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही ई-रिक्शा के नंबर प्लेट को डिजिटल ट्रैफिक अतिक्रमण योजना से प्रभावी रूप से जोड़कर रीपेट ऑफेंडर की पहचान सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ई-रिक्शाओं के लिए निर्धारित स्टॉपेज एवं पिक-अप/ड्रॉप-पॉइंट बनाने तथा चालकों के लिए नियमित सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का प्रशिक्षण अनिवार्य करने की भी मांग की। मनोज कुमार जैन ने स्पष्ट किया कि वे ई-रिक्शा के संचालन के विरोध में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा दिल्ली की जनता के लिए उपयोगी सार्वजनिक परिवहन का साधन हैं, लेकिन किसी भी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की सफलता तभी संभव है जब उसके चालक यातायात नियमों का पालन करें और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने सरकार एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से मांग की कि लाल बत्ती, जेब्रा क्रॉसिंग और पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े उल्लंघनों पर जीरो टॉलरेंस पालिसी लागू की जाए तथा ई-रिक्शा संचालन को सुरक्षित, अनुशासित और व्यवस्थित बनाने के लिए नियमित अभियान चलाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here