Home मैं भी रिपोर्टर Jahangirpuri civic issues: विधायक तथा पार्षद से जहांगीरपुरी की समस्याओं,के समाधान की...

Jahangirpuri civic issues: विधायक तथा पार्षद से जहांगीरपुरी की समस्याओं,के समाधान की मांग : एम.एल.भास्कर नें

0
217

Jahangirpuri civic issues: विधायक तथा पार्षद से जहांगीरपुरी की समस्याओं,के समाधान की मांग : एम.एल.भास्कर नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जहांगीरपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एम. एल. भास्कर का आरोप है कि जहांगीरपुरी क्षेत्र के लगभग सभी ब्लॉकों में जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लेकिन इन समस्याओं की ओर न तो भाजपा के विधायक और न ही आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद कोई ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लगभग प्रत्येक ब्लॉक की गलियों में सीवर जाम होने के कारण पानी भरा रहता है।

कई बार शिकायत करने के बावजूद भी क्षेत्रीय विधायक और संबंधित अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे क्षेत्र की समस्याओं से उनका कोई लेना-देना नहीं रह गया है। समस्याओं के समाधान के बजाय वे तरह-तरह के बहाने बनाकर जनता को गुमराह करते रहते हैं। एम. एल. भास्कर ने कहा कि यही हाल क्षेत्रीय निगम पार्षद का भी है। आई एवं जे ब्लॉक की जनसमस्याओं से उनका भी कोई सरोकार दिखाई नहीं देता। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, गंदगी फैली हुई है और नालियां जाम होने के कारण गलियों में पानी भरा रहता है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है।

इसके अलावा सड़कों पर जगह-जगह गायों के झुंड घूमते रहते हैं, जिससे लोगों की आवाजाही बाधित होती है। कई बार तो सड़क पर खड़ी गायों के कारण दुर्घटनाएं होने का भी खतरा बना रहता है। उन्होंने आगे कहा कि आई एवं जे ब्लॉक मेन मार्केट में स्थित सार्वजनिक शौचालय की हालत भी अत्यंत खराब है। सफाई और रखरखाव के अभाव में वहां गंदगी की भरमार है। स्थिति यह है कि उस शौचालय में पेशाब करना तो दूर, उसके आसपास से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। एम. एल. भास्कर ने क्षेत्रीय विधायक एवं निगम पार्षद से मांग करते हुए कहा कि उपरोक्त समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेकर तत्काल समाधान कराया जाए, अन्यथा क्षेत्र की जनता दोनों जनप्रतिनिधियों के विरोध में प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here