सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

WJI:  वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की चंडीगढ़ बैठक में नए मीडिया आयोग और मीडिया काउंसिल के गठन की मांग तेज़, डॉ. विनोद शर्मा अध्यक्ष चुने गए

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

WJI:  वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की चंडीगढ़ बैठक में नए मीडिया आयोग और मीडिया काउंसिल के गठन की मांग तेज़, डॉ. विनोद शर्मा अध्यक्ष चुने गए

चंडीगढ़, 20 जून 2025 – वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की चंडीगढ़ इकाई की विशेष बैठक आज आर्य समाज भवन, सेक्टर 7-बी, चंडीगढ़ और पंजाब-हरियाणा के पत्रकारों की संयुक्त बैठक प्रेस क्लब, सेक्टर 27, चंडीगढ़ में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विभिन्न राज्यों में पत्रकारों को आ रही समस्याओं और उनके समाधान को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय, महासचिव नरेंद्र भंडारी और वरिष्ठ सलाहकार सुरेंद्र वर्मा ने की। यूनियन ने केंद्र सरकार से तीसरे मीडिया आयोग के गठन की मांग दोहराते हुए कहा कि वर्तमान प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया अब अप्रासंगिक हो चुकी है और उसकी जगह एक मजबूत एवं उत्तरदायी मीडिया काउंसिल का गठन आवश्यक है। साथ ही, यूनियन ने डिजिटल और ऑनलाइन पत्रकारों को सरकारी मान्यता देने और उनके पोर्टलों को सरकारी विज्ञापन देने की मांग भी की।

बैठक में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के पत्रकारों ने एक-एक कर अपने क्षेत्रों की जमीनी समस्याएं रखीं — जिनमें सुरक्षा, स्थायी नियुक्ति, पेंशन योजनाएं, और मीडिया पर हो रहे हमलों से जुड़ी चिंताएं प्रमुख थीं। यूनियन ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लिया और समाधान के लिए शीघ्र कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा, “वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया न केवल पत्रकारों की आवाज है, बल्कि उनके अधिकारों की ढाल भी है। यह यूनियन राष्ट्रवादी सोच के साथ पत्रकारों की गरिमा और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कार्यरत है।” महासचिव नरेंद्र भंडारी ने बताया कि यूनियन की पहुंच अब देश के अधिकतर राज्यों तक हो चुकी है और आने वाले समय में राज्यवार संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

Advertisement

बैठक के दौरान डॉ. विनोद कुमार शर्मा को चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष और सुनील कुमार को महासचिव निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त, रविंद्र तलवाड़, प्रेम विज और के. के. शारदा को संरक्षक (पैटर्न) नियुक्त किया गया। प्रकाश चंद्र शर्मा और प्रदीप शुक्ला को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, परोसन बर्मन को वाइस प्रेसिडेंट, प्रदीप शर्मा को मीडिया सचिव, तथा विनय शर्मा और राखी को सचिव बनाया गया।

कानूनी सलाहकार के रूप में एडवोकेट दवेश मोदगिल और करण शुक्ला की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमामय बनाया जिनमें प्रमुख रूप से निखिल कालरा, प्रवेश चौहान, तृप्ति किरनजीत कौर, शिव गौतम, राकेश वालिया, जे.एस. सोढ़ी, राजकुमार वर्मा, सुधीर सूद, टिंकू भाटिया, नितिन गर्ग, हरजिंदर सिंह, राकेश पाहवा, विचित्र सिंह, शांति गौतम, उमेश धीमान, कविता शर्मा, मोहित महाजन और अनिल कुमार शामिल रहे।

बैठक के अंत में यूनियन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकारिता के मानकों की मजबूती के लिए आंदोलनात्मक स्तर पर कार्य किए जाएंगे। नए मीडिया आयोग और मीडिया काउंसिल की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा ताकि पत्रकारिता को संरक्षित और सशक्त किया जा सके।


इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *