सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बुलंदशहर से पकड़ा गया दिल्ली की नाबालिग लड़की का कातिल, गर्लफ्रेंड पर चाकू से किए थे 20 से ज्यादा वार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में सरेआम नाबालिग की चाकू-पत्थर से हत्या करने वाला आरोपी बुलंदशहर से अरेस्ट, CCTV में कैद हुई थी घटना

पुलिस के मुताबिक, आरोपी साहिल की उम्र 20 साल है और उसकी लड़की की दोस्ती थी, लेकिन कल उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, उसी के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया.

आरोपी साहिल बुलंदशहर से हुआ गिरफ्तार

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाला 20 साल का आरोपी साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार हुआ है. ये दर्दनाक घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स (साहिल) ने कई बार लड़की को चाकुओं से गोदा और फिर भारी-भरकम पत्थर उठाकर कई बार नाबालिग को मारा. हत्या का वीडियो देखकर कोई भी सहम जाएगा. जिस जगह लड़की को चाकुओं से गोदा जा रहा है, वहां से लोग भी गुजरते दिख रहे हैं. लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, आरोपी साहिल की उम्र 20 साल है और उसकी लड़की की दोस्ती थी, लेकिन कल उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. लड़की जब अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी, इसी बीच आरोपी ने उसको रास्ते मे रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला किया और फिर पत्थर से हमला किया. लड़की की अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *