Home मैं भी रिपोर्टर नये आयुष्मान आरोग्य मन्दिर शुरू होने से मजबूत होगा दिल्ली का स्वास्थ्य...

नये आयुष्मान आरोग्य मन्दिर शुरू होने से मजबूत होगा दिल्ली का स्वास्थ्य सिस्टम : गुरमीत सिंह सूरा

0
72
गुरमीत सिंह सूरा
नये आयुष्मान आरोग्य मन्दिर शुरू होने से मजबूत होगा दिल्ली का स्वास्थ्य सिस्टम : गुरमीत सिंह सूरा

नये आयुष्मान आरोग्य मन्दिर शुरू होने से मजबूत होगा दिल्ली का स्वास्थ्य सिस्टम : गुरमीत सिंह सूरा

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , राजधानी दिल्ली का स्वास्थ्य सिस्टम लगातार सुधार की तरफ बढ़ रहा है दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार नें इस ओर बड़ी तेजी के साथ कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता तथा पश्चमी जिले के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार नें अपने 11 साल के शासन में दिल्ली के स्वास्थ्य शिक्षा तथा परिवहन सिस्टम को एकदम ध्वस्त कर दिया था जिसे पटरी पर लाने के लिए दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है |

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं दिल्ली के अस्पतालों में जहां बिस्तरों की संख्या बधाई जा रही है वहीं नई परियोजनाओं पर भी बड़ी तेजी के साथ काम शुरू किया जा रहा है | आने वाले समय में दिल्ली की जनता को ट्रिपल इंजन सरकार के फायदे नजर आने लगेगें | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं जिस सोच के साथ दिल्ली की जनता नें भाजपा को मौका दिया था उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली की सरकार जनता से किये तमाम वायदों को पूरा करती दिख रही है | गुरमीत सिंह कहते हैं दिल्ली के लोगो को उनके घरों के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले के मद्देनजर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अलग-अलग जिलों में 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ दो दिन पूर्व किया । इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर परामर्श, आवश्यक दवाइयां, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग और टीकाकरण जैसी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध रहेगी ।

जबकि पिछली सरकार के कार्यकाल में शुरू किये मौहला क्लिनिक केवल शो पीस बने हुए थे जिनमे ना पूरी दवा मिलती थी और ना ही पूरी जांच हुआ करती लेकिन अब ट्रिपल इंजन सरकार का प्रयास है कि आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केंद्र , वय वंदना योजना और आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिलकर दिल्ली में एक ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण हो जहां बेहतर इलाज हर किसी का अधिकार है, आधुनिक सुविधाएं हर नागरिक की पहुंच में रहें हैं। रेखा गुप्ता सरकार नें मात्र दस माह में दिल्ली की सूरत बदलने की कोशिश की है। अस्पतालों की दशा सुधारी गई अस्पतालों में बिस्तरी की संख्या में बढ़ोतरी की गई |

आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बड़ी तादाद में खोले गए और नये केंद्र खोलने का सिलसिला लगातार जारी है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here