सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

27 साल बाद दिल्ली का विकास पकड़ेगा रफ्तार : विनीत जैन

3 मिनट पढ़ें
विनीत जैन

27 साल बाद दिल्ली का विकास पकड़ेगा रफ्तार : विनीत जैन

Advertisement

27 साल बाद दिल्ली का विकास पकड़ेगा रफ्तार : विनीत जैन

* ट्रिपल इंजन की सरकार करेगी जनता की सेवा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में एक लम्बे अन्तराल के बाद विकास का पहिया घूमता दिखेगा और दिल्ली का समुचित विकास होगा | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के मीडिया संयोजक विनीत जैन का | विनीत जैन कहते है राजधानी दिल्ली को अब ट्रिपल इंजन सरकार की नीतियों का लाभ मिलेगा |

विनीत जैन कहते है दिल्ली सरकार तथा केंद्र सरकार मिलजुल कर नीतियाँ बनाएगी और दिल्ली की जनता को उनसे लाभ मिलेगा | इसी तरह जल्द ही दिल्ली नगर निगम में भी भाजपा सरकार बनेगी और ट्रिपल नजन सरकार बनेगी और गली मौहल्ले स्तर के काम भी भाजपा सरकार तेजी के साथ कर सकेगी |

Advertisement

विनीत जैन कहते हैं कि 27 साल बाद दिल्ली को वास्तविक विकास का मौका मिला है, क्योंकि अब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मज़बूत सरकार है।“27 साल बाद दिल्ली को बीजेपी के निर्णायक नेतृत्व और पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन के तहत असली बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली का विकास अब सिर्फ़ राजनीति का मुद्दा नहीं रहेगा, बल्कि यह हर गली-मोहल्ले में दिखाई देगा,” उन्होंने कहा। “यह सिर्फ बीजेपी के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम तो है ही है, साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन और विचारधारा से प्रेरित भी है। यह सरकार जनसेवा और ईमानदारी के संकल्प पर बनी है।”उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि दिल्ली की समस्याएँ सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हैं, क्योंकि यहाँ संसद, राष्ट्रपति भवन, सुप्रीम कोर्ट और कई राष्ट्रीय संस्थाएँ स्थित हैं। भाजपा सरकार दिल्ली को दुनिया की सबसे खूबसूरत और विकसित राजधानी बनाएगी |

विनीत जैन नें केजरीवाल सरकार की घातक शराब नीति पर निशाना साधते हुए कहा कि इस नीति ने दिल्ली के हजारों परिवारों को तबाह कर दिया।“हर कॉलेज और स्कूल के बाहर शराब के ठेके खोल दिए गए। यह नीति युवाओं और परिवारों के विनाश की साजिश थी,इस नीति नें दिल्ली के हजारों परिवार बर्बाद करके रख दिए | अनेक लोग घटिया शराब के सेवन से घातक रोगों से पीड़ित हो गए | विनीत जैन नें कहा अरविंद केजरीवाल के आलीशान बंगले पर भी तीखा हमला बोला और कहा,“जब दिल्ली की जनता पानी की किल्लत, जाम और गंदगी से परेशान थी, तब मुख्यमंत्री सोने की प्लेटेड टॉयलेट सीट लगवाने में व्यस्त थे। जब दिल्ली महामारी में जूझ रही थी, तब वह अपने शीश महल में बैठकर आराम फरमा रहे थे।”उन्होंने कहा भाजपा सरकार की प्राथमिकता शीश महल बनवाने की नहीं, बल्कि झुग्गी-झोपड़ियों में साफ़ पानी, शौचालय और मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *