सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

दिल्ली के बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या, बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर मारी 6 गोली

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली : BJP नेता की ऑफिस में घुस कर मारी गोली, मौत, आरोपी फरार

पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि घटना को अंजाम देने के लिए तीन आरोपी एक ही बाइक से आए थे. इनमे से दो आरोपी बीजेपी नेता के दफ्तर में चले गए जबकि एक बाहर ही बाइक पर उनका इंतजार करता रहा.

दिल्ली में इन दिनों आरोपी के हौसले कितने बुलंद हैं इसका एक उदाहरण शुक्रवार को द्वारका में देखने को मिला. यहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता की उनके दफ्तर में घुसकर ही हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतक बीजेपी नेता की पहचान सुरेंद्र मटियाला के रूप में की है.

बदमाशों ने मारी चार से पांच गोली

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है. बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला अपने भतीजे के साथ कार्यालय में बैठकर टीवी देख रहे थे. इसी दौरान दो अज्ञात हमलावर, जिन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था, अंदर आए और पहले मटियाला के साथ मारपीट करने लगे. इससे पहले की वो कुछ समझ पाते बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बीजेपी नेता पर चार से पांच राउंड की फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. हालांकि, हत्या का यह वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस फिलहाल इसी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Advertisement

बाइक से आए थे अपराधी

पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि घटना को अंजाम देने के लिए तीन आरोपी एक ही बाइक से आए थे. इनमे से दो आरोपी बीजेपी नेता के दफ्तर में चले गए जबकि एक बाहर ही बाइक पर उनका इंतजार करता रहा. बाद में आरोपी जब सुरेंद्र मटियाला की हत्य कर निकले तो सभी इसी बाइक से मौके से फरार हो गए.

पीड़ित परिवार को किसी पर शक नहीं

इस घटना को लेकर बीजेपी नेता के पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें हत्या के पीछे किसी पर कोई शक नहीं है. लेकिन जिस तरह से इस हत्या को अंजाम दिया गया है, उसे देखकर पुलिस को शक हो रहा है कि हो ना हो इसके पीछे कोई आपसी रंजिश हो. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले में की जांच में जुटी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *