सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

सफाई कर्मियों का शोषण करना शुरू किया दिल्ली की भाजपा सरकार ने : वीर सिंह धिंगान

2 मिनट पढ़ें
वीर सिंह धिंगान

सफाई कर्मियों का शोषण करना शुरू किया दिल्ली की भाजपा सरकार ने : वीर सिंह धिंगान

Advertisement

सफाई कर्मियों का शोषण करना शुरू किया दिल्ली की भाजपा सरकार ने : वीर सिंह धिंगान

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी का समय प्रातः 7 बजे से बदल कर सुबह 5 बजे करने सम्बन्धी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आदेशों की आप विधायक वीर सिंह धिंगान ने कड़े शब्दों मे निंदा की है। धिंगान ने मुख्यमंत्री को दलित विरोधी करार देते हुए कहा है कि जब जब निगम में भाजपा का शासन हुआ है, उस दोर में सफ़ाई कर्मचारियों सहित अन्य गरीब कर्मचारियों का जम‌कर शोषण किया गया है।

Advertisement

धिंगान ने कहा है कि पूर्व में निगम में भाजपा शासन के दौरान कर्मचारियों को कई 2 माह तक वेतन नहीं दिया जाता था। और अब निगम में भाजपा के आने पर 25-25/30-30 वर्ष से लगे कर्मचारी जो नियमित किये जा रहे थे उनके नियमितीकरण के मामले में रुकावट डाली जा रही है। धिंगान ने कहा कि सैकड़ों वर्ष पहले जो दलितों का शोषण व अत्याचार किये जाते थे,मुख्यमंत्री के सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी के सुबह 5 बजे के आदेश उसी गुलामी की ओर ले जाने की साजिश का हिस्सा है। धिंगान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह, तथा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुप्ता को पत्र लिखकर कर निगम में सफाई कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाकर उनकी ड्यूटी पूर्व भांति प्रातः 7 बजे से कराने की मांग की है। धिंगान ने कहा कि य़दि सफाई कर्मचारियों का ड्यूटी समय नहीं बदला गया, और बकाया सफाई कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया तो निगम के सफाई व अन्य कर्मचारी भाजपा शासन व सरकार के विरुद्ध आन्दोलन शुरू कर देगें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *