सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली की भाजपा सरकार नये – नये टैक्स वसूलने के तैयार कर रही है रोडमैप : अरुण तोमर

3 मिनट पढ़ें
अरुण तोमर

दिल्ली की भाजपा सरकार नये - नये टैक्स वसूलने के तैयार कर रही है रोडमैप : अरुण तोमर

Advertisement

दिल्ली की भाजपा सरकार नये – नये टैक्स वसूलने के तैयार कर रही है रोडमैप : अरुण तोमर

* विकास पर ध्यान नहीं केवल लोगो की जेब पर टिकी है नजर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी सरकार दिल्ली की जनता से किये गए अपने तमाम वादें भूल चुकी है और लोगो की जेब से नये-नये टैक्स वसूलने के लिए योजनायें बना रही है | यह कहना है आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के पूर्व सन्गठन मंत्री अरुण तोमर का | अरुण तोमर कहते हैं भाजपा की रेखा सरकार ने दिल्ली की सत्ता संभालने के बाद दिल्ली के जटिल ट्रेफिक जाम को खत्म करने पर कुछ करने की बजाय उल्टा भीड़ टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है। शायद रेखा सरकार दिल्ली की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम नही है, यही कारण है कि भाजपा दिल्ली की परेशानियों को खत्म करने की जगह दिल्ली वालों पर टैक्स या किसी अन्य दबाव डालकर अपनी नाकामी को छिपाना चाहती है। जबकि दिल्ली की 3 करोड़ जनसंख्या\ को भाजपा से बहुत उम्मीद है इसलिए इन्हें 27 वर्ष बाद एक मौका दिया है, जिस पर भाजपा अभी तक खरी नही उतरी है।

Advertisement

अरुण तोमर कहते हैं दिल्ली सरकार राजधानी की करीब 250 ऐसी सडकों को चिन्हित करने की योजना बना रही हैं जहां वाहनों की भारी भीड़ रही है ओर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है | हालांकि इस टैक्स को ;लगाने के पीछे बढ़ता प्रदूष्ण बताया जा रहा है ताकि टैक्स के भय से वाहनों की आवाजाही कम हो जाए | बताया जा रहा है इस टैक्स से दुपहिया वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहनों को मुक्त रखा जाएगा |

अरुण तोमर कहते हैं भाजपा सरकार को भीड़ टैक्स लगाने की बजाये भीड़ नियंत्रित करने के उपाय खोजने चाहिए और इस ओर कसरत करनी चाहिए कि भीड़ को कैसे कम किया जाए लोगो के लिए और क्या व्यवस्था की जाए | ट्रेफिक सिस्टम को कैसे सुचारू बनाया जाए | लेकिन नहीं भाजपा को तो टैक्स के नाम पर लोगो से पैसा वसूलना है | कभी बिजली कम्पनियों के सहारे तो कभी रसोई गैस क्म्पिनों के माध्यम से | अरुण तोमर कहते हैं पहले से ही महंगाई की मार झेल रही दिल्ली पर इस तरह के टैक्स लादकर जनता पर और बोझ लादना अनुचित है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *