बिजली के लटकते तारों से मिलेगी दिल्ली को मुक्ति : विनीत जैन
लगातर होते हादसों से भी मिलेगा छुटकारा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के विकास के लिए तकरीबन रोजाना ही कुछ ना कुछ नई योजना बनती जा रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के मीडिया संयोजक विनीत जैन का | विनीत जैन कहते है दिल्ली सरकार अब शहर को बिजली के झूलते तारों से मुक्ति दिलाने जा रही है | सरकार की इस योजना से वह दिन दूर नहीं जब शहर को लटकते तारों से मुक्ति मिल जायेगी | ऐसा होने से शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी और अक्सर लटकते तारों से होने वाले हादसों से भी छुटकारा मिलेगा |
विनीत जैन कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के बीच जनता फ्लैट्स में ओवरहेड बिजली की तारों को भूमिगत करने की पायलट परियोजना का उद्घाटन कियाा. इस मौके पर दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे | विनीत जैन कहते हैं दिल्ली अब ओवरहेड बिजली तारों से मुक्ति की दिशा में दिल्ली सरकार का यह बड़ा कदम है परियोजना की शुरुआत करते हुए गुप्ता ने कहा कि यह परियोजना घनी बस्ती वाली कॉलोनी को तार के जाल से मुक्त करके उसकी सूरत बदल देगी।
यह परियोजना सभी मौसमों में सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। उल्लेखनीय है कि रेखा गुप्ता ने 2025-26 के बजट में घोषणा की थी कि राष्ट्रीय राजधानी में बिजली के ओवरहेड तार को भूमिगत करने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।
विनीत जैन कहते हैं यह दिल्ली के लोगों की सुरक्षा के लिए भूमिगत बिजली के तार बिछाने का एक पायलट परियोजना है. यह दिल्ली को ओवरहेड तारों से मुक्त करने का एक विजन है, ताकि इलाकों को सुरक्षित बिजली आपूर्ति मिल सके. उन्होंने कहा कि ओवरहेड तारों की वजह से जो शहर की हालत खराब दिखाई देती है, उसे खत्म किया जाएगा. बिजली की ओवरहेड तारों के खत्म होने पर दिल्ली सुंदर दिखाई देगी |
विनीत जैन कहते हैं कि दिल्ली की जनता पर बिना कोई बोझ डाले केंद्र सरकार की मदद इस पायलट परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा. यह पहल दिल्ली को एक तार-मुक्त शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे बेहतर जन सुरक्षा, बेहतर शहरी दक्षता और राजधानी के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों के अनुरूप एक अधिक सुदृढ़ बुनियादी ढांचा सुनिश्चित होगा | विनीत जैन कहते हैं आम आदमी पार्टी के सरकार नें एक दशक में जो नहीं किया रेखा गुप्ता सरकार नें मात्र चार माह के भीतर वो कर दिखाया है | विनीत जैन कहते हैं यह ट्रिपल इंजन सरकार की वजह से संभव हो पा रहा है |



