सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Delhi Water Crisis: जल संकट से निपटने के उपाय कर रही है, दिल्ली सरकार : डॉ.यू.के.चौधरी

2 मिनट पढ़ें

Delhi Water Crisis: जल संकट से निपटने के उपाय कर रही है, दिल्ली सरकार : डॉ.यू.के.चौधरी

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) दिल्ली में भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली जल बोर्ड के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की है। बैठक में जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा , दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस विषय पर बात करते हुए उत्तर पूर्वी भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी ने कहा कि दिल्ली की जल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय में हरियाणा से जलापूर्ति, टैंकरों से वितरण, लीकेज पर नियंत्रण, वर्षा जल संचयन शामिल है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पानी की समस्या का मुख्य कारण वजीराबाद बैराज के पास जलाशय में जलस्तर का 674.15 फीट से कम होकर 668 फीट तक गिर जाना है जिस कारण इस जलाशय पर निर्भर वजीराबाद और चंद्रावल जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) अपनी क्षमता के अनुसार नहीं चल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नहर के माध्यम से दिल्ली को न्यूनतम 1000 क्यूसेक पानी की उपलब्धता बनाए रखने का आश्वासन दिया है व इसके साथ साथ जनता को राहत देने के लिए 980 से अधिक टैंकरों और प्रतिदिन 6,000 से अधिक ट्रिप्स के जरिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि बैठक में जल वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के और पानी की बर्बादी (लीकेज) को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार जनता की सेवा में कितनी प्रयासरत है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक सप्ताह में दिल्ली जल बोर्ड हेल्पलाइन पर पानी से संबंधित 11,055 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8500 से अधिक का निवारण किया जा चुका है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *