Home मैं भी रिपोर्टर Delhi Water Crisis: गंभीर जल संकट झेल रही है दिल्ली जनता त्राहि-त्राहि...

Delhi Water Crisis: गंभीर जल संकट झेल रही है दिल्ली जनता त्राहि-त्राहि कर रही है : अरुण तोमर

0
15

Delhi Water Crisis: गंभीर जल संकट झेल रही है दिल्ली जनता त्राहि-त्राहि कर रही है : अरुण तोमर

नई दिल्ली, (रविंद्र कुमार): राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच जल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जल संकट के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर लोगों और सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कई जगहों पर मटका फोड़ प्रदर्शन के माध्यम से जनता ने अपनी नाराजगी जाहिर की और सरकार से तत्काल राहत की मांग की। यमुनापार के रामनगर, रोहताश नगर, घोंडा, भजनपुरा, यमुना विहार, करावल नगर, नंद नगरी, सुंदर नगरी, दिलशाद गार्डन, झिलमिल कॉलोनी, विश्वास नगर, शकरपुर, गीता कॉलोनी, बाबरपुर, मंडोली और आसपास के अनेक क्षेत्रों में लोग पानी की भारी कमी से परेशान हैं। कई इलाकों में नियमित जलापूर्ति बाधित है, जबकि टैंकरों पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री एवं घोंडा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अरुण तोमर ने कहा कि दिल्ली इस समय गंभीर जल संकट का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और भीषण गर्मी के बीच जल प्रबंधन को और मजबूत करने की आवश्यकता है। जनता को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को युद्धस्तर पर कार्य करना चाहिए। अरुण तोमर ने कहा कि कई क्षेत्रों से पानी की कम आपूर्ति, कम दबाव और टैंकरों की अपर्याप्त उपलब्धता की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त जल टैंकरों की व्यवस्था, पाइपलाइन नेटवर्क की निगरानी और जल वितरण प्रणाली में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी जैसी बुनियादी आवश्यकता को लेकर जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार और प्रशासन को मिलकर स्थायी समाधान की दिशा में कार्य करना होगा ताकि लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here