Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Robbery News डुप्लीकेट चाबी बनाकर कारोबारी के घर की अलमारी साफ,...

Delhi Robbery News डुप्लीकेट चाबी बनाकर कारोबारी के घर की अलमारी साफ, पुलिस जांच में जुटी

0
14

Delhi Robbery News डुप्लीकेट चाबी बनाकर कारोबारी के घर की अलमारी साफ, पुलिस जांच में जुटी

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में एक शातिर गैंग ने कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी ने पहले अलमारी का लॉक ठीक करने का बहाना बनाया और फिर डुप्लीकेट चाबी के जरिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

मामला मास्टर ब्लॉक इलाके का है, जहां कारोबारी हरीश खुराना परिवार के साथ रहते हैं। आरोपी खुद को ताला-चाबी बनाने वाला बताकर घर में घुसा था। उसने अलमारी ठीक करने के नाम पर काफी देर तक काम करने का नाटक किया।

कुछ देर बाद जब अलमारी खोली गई तो अंदर रखा पूरा कीमती सामान गायब मिला। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here