सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi: दिल्ली में आंधी-तूफान का कहर, पेड़ गिरने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, छत ढहने से कई घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में आंधी-तूफान का कहर, पेड़ गिरने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, छत ढहने से कई घायल

दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार सुबह तेज बारिश और आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। राजधानी के कई इलाकों में पेड़ गिरने और घरों की छतें ढहने की घटनाएं सामने आईं। सबसे दर्दनाक हादसा दिल्ली के जफरपुर कला इलाके में हुआ, जहां एक विशाल पेड़ मकान पर गिर पड़ा। इस हादसे में 3 मासूम बच्चों समेत कुल 4 लोगों की जान चली गई। वहीं, छावला इलाके में भी एक घर की छत गिरने से चार लोग मलबे में दब गए, जिन्हें बचाव दल ने बाहर निकाला।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक द्वारका के खरखरी नहर गांव में खेत में बने एक ट्यूबवेल के कमरे में 26 साल की ज्योति अपने पति अजय और तीन बच्चों के साथ सो रही थी। तभी तेज आंधी में कमरे पर नीम का बड़ा पेड़ गिर गया। इस हादसे में ज्योति और उसके तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति अजय को मामूली चोटें आई हैं।

Advertisement

बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह की तस्वीरों में कारों और दोपहिया वाहनों के पहिए पानी में आधे डूबे दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया था और गुरुवार शाम से तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी थी। बीती रात दिल्ली में हल्की बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह तूफान ने तबाही मचा दी। प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *