सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

Delhi: पांडव नगर में दिल दहला देने वाला क़त्ल, महिला की चाकुओं से हत्या कर पेट्रोल डालकर जलाई लाश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi: पांडव नगर में दिल दहला देने वाला क़त्ल, महिला की चाकुओं से हत्या कर पेट्रोल डालकर जलाई लाश

दिल्ली के पांडव नगर में दिनदहाड़े एक 27 वर्षीय महिला प्रियंका की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई और फिर उसके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। पुलिस को शक है कि इस सनसनीखेज हत्या में महिला का पूर्व पति संदीप शामिल है।

प्रियंका ने इसी साल जनवरी में अरुण नामक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी और पति के साथ पटपड़गंज गांव में किराए पर रहती थी। बुधवार शाम लगभग पांच बजे पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे के फर्श पर प्रियंका का जला हुआ शव मिला, जिस पर पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू के निशान थे।

घर के सामान की हालत देखकर यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी ने लूट के विरोध को हत्या की वजह बनाने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

पूर्व पति संदीप की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *