सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi School Open Today: दिल्ली में 10 दिन बाद फिर खुले स्कूल, अभी इन बातों का ख्याल रखना जरूरी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi School Open Today: दिल्ली में 10 दिन बाद फिर खुले स्कूल, अभी इन बातों का ख्याल रखना जरूरी

Delhi School ReopenToday News after 10 days severe Air pollution Delhi School Open Today: दिल्ली में 10 दिन बाद फिर खुले स्कूल, अभी इन बातों का ख्याल रखना जरूरी

Weather Desk | CPN NEWS

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार के बाद दिल्ली से सरकार ने आज यानी 20 नवंबर 2023 से सभी स्कूलों खोलने का फैसला लिया था. दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 18 नवंबर को इसको लेकर एक ​आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया था कि बाहरी गतिविधियां और सभाएं अगले एक सप्ताह तक आयोजित नहीं की जाएगी. बता दें कि 8 नवंबर को दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में जानलेवा वायु प्रदूषण को देखते हुए 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों के लिए समय से पहले शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी थी. इस मसले पर समीक्षा के बाद स्कूल को आज से खोलने का फैसला लिया गया था. ​केजरीवाल सरकार के फैसले अनुरूप दिल्ली में आज से स्कूल खुल भी गए हैं.

Advertisement

दूसरी तरफ केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राजधानी और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण चार के तहत प्रदूषण विरोधी प्रतिबंध हटाने की घोषणा की थी. इसके अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग और आईआईटी मद्रास ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि शहर में वायु गुणवत्ता में तेज गिरावट के संकेत नहीं हैं. हालांकि सीपीसीबी ने एक्यूआई में क्रमि​क सुधार से इनकार नहीं किया है.

गोपाल राय ये की ये अपील

छह नवंबर को स्कूल बंद करने का एलान करने के साथ ही पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि प्रदूषण की स्थिति की समीझाा के बाद स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है. शनिवार को उन्होंने समीक्षा बैठक के बाद कहा था कि प्रदूषण में सुधार को देखते हुए स्कूलों को खोला जा सकता है. साथ ही उन्होंने दिल्ली के अभिभावकों और बच्चों से कुछ बातों का ख्याल रखने को कहा था. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कहा था कि दिल्ली प्रदूषण अब भी बरकरार है. इसलिए बच्चे स्कूल आने आने के क्रम में प्रदूषण से बचने के उपायों का ख्याल रखें. स्कूलों में बाहर न निकलें और बाहर की गतिविधियों के लिए अभी निकलने से परहेज करें.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *