सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Delhi sanitation workers: निगम में ठेकेदारी के विरुद्ध खोलेंगे मोर्चा संजय गहलोत

2 मिनट पढ़ें

Delhi sanitation workers: निगम में ठेकेदारी के विरुद्ध खोलेंगे मोर्चा संजय गहलोत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत निगम में हाल ही में उत्पन्न ठेकेदारी के खिलाफ वे मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं। संजय गहलोत ने कहा कि संज्ञान में आया है कि निगम ने कुछ सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारों के अधीनस्थ कार्य करने हेतु टेंडर जारी कर दिया है, और प्राइवेट सफाई कर्मचारी प्रत्येक ज़ोन में कार्य करते हुए देखे जा रहे हैं। संजय गहलोत के मुताबिक दशकों से पीढ़ी दर पीढ़ी विशेष समुदाय के लोग सफाई कार्य मे कार्यरत है जिससे उनका जीवन यापन हो रहा है । उन्होंने कहा कि जिस समय मल मूत्र से भरे हुए ड्रम अपने हाथों से कर्मचारी ढ़लावघरों तक पहुंचाया करते थे और वहां से मजनूं का टीला के आस पास खाली करके बाद में ड्रम की धुलाई करके वापस उसी स्थान पर रखा करते थे, उस समय किसी ने कल्पना भी नही की थी सफाई कार्य को ठेके पर करवाने की।

चूंकि विशेष समुदाय के लोग ही अपनी जान पर खेलकर इस घ्रणित कार्य को करते थे, लेकिन अब जिस प्रकार बदलते माहौल में कुछ टेक्निकल कार्य हुआ है तो निगम कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा के अंतर्गत कार्य करवाने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाए लागू की जा रही है। दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने कहा कि इस विषय मे निगम को कानूनन आयोग को भी अवगत करवाना चाहिए परन्तु एकतरफा निर्णय लेकर कर्मचारियों पर गाज़ गिराई जा रही है जो कि क़ानूनों की अवहेलना है ,लिहाजा अब मजबूर होकर कर्मचारियों की रक्षा सुरक्षा और उनके न्यायोचित अधिकार हेतु लामबंद होना पड़ेगा जिसमे सम्पूर्ण रूप से काम बंद हड़ताल एवं दिल्ली का चक्का जाम करना इत्यादि भी शामिल रहने वाला है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *