सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Roof Collapse: उस्मानपुर में मकान की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत, मलबे से सुरक्षित निकला बेटा

3 मिनट पढ़ें
Delhi Roof Collapse, Usmanpur News, Delhi Accident, Delhi Police, Breaking News
Advertisement

Delhi Roof Collapse: उस्मानपुर में मकान की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत, मलबे से सुरक्षित निकला बेटा

पूर्वोत्तर दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में मकान की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में घायल दंपति को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार यह हादसा रात करीब 10 बजे न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के जेपी नगर स्थित गनवारी एक्सटेंशन में हंसराज डेयरी के पास हुआ। करीब 120 वर्ग फुट क्षेत्र में बने एक मंजिला मकान का छज्जा और छत की स्लैब अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय मकान के अंदर पति-पत्नी मौजूद थे, जो मलबे के नीचे दब गए। वहीं घर में मौजूद उनका बच्चा सुरक्षित बच गया, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस, दमकल विभाग और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय टिंकू और उनकी 30 वर्षीय पत्नी उर्मिला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि मकान की छत की स्लैब अचानक खिसकने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के मकानों की भी जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं अन्य इमारतें भी जर्जर स्थिति में तो नहीं हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुराने और कमजोर मकानों की समय-समय पर जांच कराने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *