पुण्यतिथि पर शीला दीक्षित को याद किया दिल्ली नें हर कोई बोला शीला जी जैसा कोई नहीं
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की छठी पुण्यतिथि पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया | शीला दीक्षित के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के कौने-कौने से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा नेता अपनी प्रिय नेता को श्रधासुमन अर्पित करने पहुंचे | दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ,दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल,डॉ.किरन वालिया ,डॉ.नरेंद्र नाथ ,डॉ.योगानन्द शास्त्री सहित कई पूर्व सांसद ,पूर्व विधायक ,पूर्व निगम पार्षद सहित बड़ी संख्या में जिला कांग्रस अध्यक्ष,पदाधिकारी तथा अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचे और शीला दीक्षित के योगदान को याद किया |
इस मौके पर स्व.शीला दीक्षित के पुत्र पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ,पुत्रवधू मोना दीक्षित ,पुत्री लतिका ,बहन रमा धवन सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे | राजधानी दिल्ली में इस मौके पर कई स्थानों पर प्रार्थना सभाएं तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित कर शीला जी को याद किया गया | दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव नें कहा कि शीला दीक्षित ने अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में दिल्ली की भौगोलिक परिस्थितियों और बेहाल संरचना का मूलभूत विकास करके राजधानी में इन्फ्रास्ट्रक्चर को जिस तरह से मजबूती प्रदान की थी, उसको याद करते हुए दिल्ली वाले शीला दीक्षित की दूरगामी सोच और कुशल नेतृत्व के लिए उन्हें याद करते हैं।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में उनके पुत्र पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, पुत्री लतिका, पूर्व सांसद डा0 उदित राज, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, मंगतराम सिंघल, डा0 योगानन्द शास्त्री, प्रो0 किरण वालिया, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक हसन अहमद, कर्नल देवेन्द्र सेहरावत, आसिफ मौहम्मद खान, जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कसाना, राजेश चौहान, आदेश भारद्वाज, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जगजीवन शर्मा मौहम्मद उस्मान, ईश्वर बागडी, डा0 पीके मिश्रा, राजीव वर्मा, लक्ष्मण रावत, परमानन्द शर्मा ,रोहित शर्मा , मुख्य रूप से शामिल थे। देवेन्द्र यादव ने कहा कि शीला जी ने दिल्ली का चहुॅमुखी विकास किया।
पर्यावरण के अनुकूल मेट्रो परियोजना दिल्ली में चलाकर परिवहन व्यवस्था को बूस्टर दिया और प्रदूषण कम करने के लिए पूरे डीटीसी बेड़े को सीएनजी लेस करके क्रांतिकारी फैसले लिए और दिल्ली में ग्रीन कवर बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण काम किया था। शीला जी के समय दिल्ली विश्व की हरित शहरों में अग्रणी गिनी जाती थी।

