सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Rain: सुंदर नगरी में घर से पानी निकालते समय युवक की मौत, जलभराव पर उठे गंभीर सवाल

3 मिनट पढ़ें
Delhi Rain, Nand Nagri, Waterlogging, Delhi News, GTB Hospital
Advertisement

Delhi Rain: सुंदर नगरी में घर से पानी निकालते समय युवक की मौत, जलभराव पर उठे गंभीर सवाल

नई दिल्ली, 10 जुलाई: राजधानी दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र स्थित सुंदर नगरी के एफ-1 ब्लॉक में घर के अंदर भरे बारिश के पानी को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान 47 वर्षीय धीरज की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि समय पर जल निकासी की व्यवस्था होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। घटना ने दिल्ली जल बोर्ड, एमसीडी और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण सुंदर नगरी के कई इलाकों में जलभराव हो गया था। गली नंबर-7 स्थित मकान संख्या-118 में रहने वाले धीरज अपने घर में जमा बारिश का पानी बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह कमरे में भरे पानी में गिर पड़े। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके कारण वह बाहर नहीं निकल सके और पानी में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ समय बाद जब उनका ममेरा भाई घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने जाली से अंदर झांककर देखा। अंदर धीरज का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नंद नगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान सुंदर नगरी की गलियां और घर जलभराव की चपेट में आ जाते हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जाता। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जल निकासी व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया।

स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभागों से जिम्मेदारी तय करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की गई होती तो एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकती थी।

फिलहाल यह घटना राजधानी में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या और शहरी बुनियादी ढांचे की तैयारियों पर एक बार फिर गंभीर बहस का विषय बन गई है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है, जबकि स्थानीय लोग भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *