सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Pollution: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, इन इलाकों में लगातार पांच दिन तक निर्माण कार्य पर लगेगा बैन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Pollution: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, इन इलाकों में लगातार पांच दिन तक निर्माण कार्य पर लगेगा बैन

Delhi Air Pollution Construction work will be banned for five days in severe air quality areas Gopal Rai Said Delhi Pollution: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, इन इलाकों में लगातार पांच दिन तक निर्माण कार्य पर लगेगा बैन

Delhi News: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने बड़ी घोषणा की है. गोपाल राय ने कहा है कि ‘गंभीर’ श्रेणी की वायु गुणवत्ता वाले क्षेत्रों में लगातार पांच दिन तक निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के जिन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया जाएगा, वहां निर्माण कार्य पर रोक लगा दी जाएगी.

Advertisement

गोपाल राय ने आगे कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई 350 के आसपास दर्ज किया जा रहा है और मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति तापमान में गिरावट और हवा की मंद गति की वजह से है. राय ने कहा, ‘‘यह परिस्थिति आने वाले कुछ दिन तक बनी रहेगी, इसलिए आने वाले कुछ दिन दिल्ली के लिए अहम हैं.’’ केंद्र सरकार की वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना के दूसरे स्तर के तहत एहतियाती उपाय लागू किए हैं, इसके बावजूद प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है.

सुरक्षा गार्ड को हीटर देने के निर्देश

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि इसलिए दिल्ली सरकार उन इलाकों के एक किलोमीटर के दायरे में निर्माण कार्य रोक देगी, जहां लगातार पांच दिनों तक एक्यूआई 400 अंक से अधिक होगा. गोपाल राय ने कहा कि उन्होंने नोडल अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने सभी विभागों और निवासी कल्याण संघों (आरडब्ल्यूए) को निर्देश दिया है कि वे सुरक्षा गार्ड को हीटर दें, ताकि उन्हें सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाने से रोका जा सके.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *