सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Nyay Yatra: ’11 साल में दिल्ली और हुई…’, देवेंद्र यादव ने AAP सरकार को दिलाई वादों की याद

3 मिनट पढ़ें
Delhi Nyay Yatra

Delhi Nyay Yatra: '11 साल में दिल्ली और हुई...', देवेंद्र यादव ने AAP सरकार को दिलाई वादों की याद

Advertisement

Delhi Congress Nyay yatra News: दिल्ली में कांग्रेस न्याय यात्रा 70 विधानसभा में से 58 विधानसभा क्षेत्रों से गुजर चुकी है. दिल्ली न्याय यात्रा के हर मंच से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. वह, आम आदमी पार्टी की नीतियों और कामों पर सवाल उठाते हुए जनता के बीच हर रोज दिल्ली सरकार, एलजी और बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं.

मंगलवार को देवेंद्र यादव ने दिल्ली न्याय यात्रा के अंतिम चरण में अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “केजरीवाल के झूठे मुफ्त बिजली और पानी के वादे के विपरीत कांग्रेस अपने वादे को निभाऐगी.”

दिल्ली के हर कोने में फैली गंदगी को लेकर कहा कि ये आम आदमी पार्टी ​की सरकार की निष्क्रियता का प्रतीक है. इसके साथ ही देवेंद्र यादव ने न्याय यात्रा के मंच से कहा, “दिल्ली में जगह-जगह जमा कूड़े-कचरे और रुके हुए पानी से भरी कॉलोनी में दिखता है कि अरविंद केजरीवाल के 11 साल से अधिक के कुशासन के बाद राष्ट्रीय राजधानी की हालत बदहाल हो गई है.”

कूड़े के पहाड़ अभी तक नहीं हुए दूर

उन्होंने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को पेरिस, लंदन जैसा बनाने का वादा किया था. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले कहा था कि जैसे ही आम आदमी पार्टी निगम की सत्ता में आएगी, वह राजधानी में कूड़े के तीन पहाड़ों को साफ कर देगी.  अफसोस की बात यह है कि हर गंदगी और कूड़े ढेरों ने लोगों का जीवन दयनीय बना दिया, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरे मंडरा रहे हैं.

डिस्कॉम की लूट पर लगाएंगे लगाम

Advertisement

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस डिस्कॉम द्वारा बढ़े हुए बिजली बिलों के जरिए बिजली उपभोक्ताओं की लूट को भी रोकेगी. उन्होंने कहा कि 400 यूनिट बिजली मुफ्त सुनिश्चित करने के लिए बिजली वितरण कंपनियों को सख्त जांच और संतुलन निर्धारित की जाएगी.

दिल्ली कांग्रेस की तकरीबन 300 किलोमीटर की इस यात्रा के पीछे पार्टी के नेताओं की कोशिश यह है कि वो अपने वोट बैंक को वापस हासिल कर ले. मंगलवार को इस यात्रा के 26वें दिन किराड़ी विधानसभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली वालों के बीच एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों के सहयोग और समर्थन हासिल करने के बाद सरकार बनने पर कांग्रेस की सरकार सभी को 400 यूनिट फ्री बिजली देने का काम करेगी.

इन क्षेत्रों से गुजरी न्याय यात्रा 

दिल्ली न्याय यात्रा 26वें दिन किराड़ी विधानसभा में न्याय यात्रा 70 फुटा रोड़ मुबारकपुर  से शुरु होकर 40 फुटा रोड़, प्रेम नगर-3, धर्म एन्कलेव प्रेम नगर, दुर्गा चौक, राशन दफ्तर, वाल्मीकि चौपाल, मुबारक पुर गांव पहचान पत्र दफ्तर, ग्रीन लाउंज पीरा गढ़ी, नागलोई विधानसभा में नेहरु मार्केट ज्वालापुरी, निहाल विहार, चंदन विहार, शनि बाजार रोड़, शमशान घाट रोड़, सैनिक मौहल्ला, मतदान केंद्र, नजफगढ़ रोड़, बांके बिहारी, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट यादव कम्यूनिटी सेंटर, मुंडका विधानसभा में दरगाह मार्ग नांगलोई एक्सटेंसन, इंडिया प्राईड मॉडल स्कूल, नांगलोई मेट्रो स्टेशन, सर छोटू राम द्वार, महर्षि वाल्मीकि मार्ग, बुध बाजार रोड़, किराड़ी रोड़ के बाद बड़ी मस्जिद मेट्रो पुलिस स्टेशन पर खत्म हुई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *