Home मैं भी रिपोर्टर दिल्ली नगर निगम का बजट लेकर आया जनता के लिए राहत :...

दिल्ली नगर निगम का बजट लेकर आया जनता के लिए राहत : विनीत जैन

0
78
विनीत जैन
दिल्ली नगर निगम का बजट लेकर आया जनता के लिए राहत : विनीत जैन

दिल्ली नगर निगम का बजट लेकर आया जनता के लिए राहत : विनीत जैन

ट्रिपल इंजन सरकार का दिखा बजट में असर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम के बजट नें दिल्ली की जनता को नये साल की गिफ्ट दी है | बजट में कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता मीडिया संयोजक विनीत जैन का | विनीत जैन कहते हैं दिल्ली की जनता को इस बजट से काफी राहत मिलेगी ,श्री जैन कहते है दिल्ली की जनता को अब ट्रिपल इंजन सरकार की मौजूदगी का एहसास होने लगा है | श्री जैन कहते हैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार जनहित में निर्णय ले रही है |

विकास की नई-नई योजनाएं बना रही है अनेक योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है | शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का अथवा परिवहन का सभी में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है प्रदूषण से निपटने के लिए भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी कैबिनेट के साथ सड़कों पर उतर चुकी है | दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार लोगो के कल्याण के लिए काम कर रही है | दिल्ली नगर निगम का अनुमानित बजट इसकी जीती जागती मिसाल है कि भाजपा सरकार को दिल्ली की जनता की कितनी परवाह है | विनीत जैन कहते हैं दिल्ली नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स में बड़ी राहत दी है |

कमिश्नर अश्विनी कुमार ने 2026-27 के लिए 16,531 करोड़ रुपये का बजट एस्टीमेट पेश किया. इसमें लगातार तीसरे साल प्रॉपर्टी टैक्स रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं करने और कोई नया टैक्स नहीं लगाने का प्रस्ताव है. एमसीडी ने इस साल अपने टैक्सपेयर बेस और टैक्स कलेक्शन में तेज बढ़ोतरी की जानकारी दी है. पिछले साल के मुकाबले सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्सपेयर्स की संख्या में 19.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 12 लाख के आंकड़े को पार कर गया. सिविक एजेंसी को सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स से 2,270 करोड़ रुपये मिलने के बाद टैक्स कलेक्शन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 1,589 करोड़ रुपये ज्यादा है |

विनीत जैन कहते हैं एमसीडी के प्रस्ताव के मुताबिक, एक और मुख्य सुधार पर काम हो रहा है. इसमें होटल, रेस्टोरेंट और दूसरी एक्टिविटी के लिए अलग हेल्थ ट्रेड लाइसेंस खत्म करने का प्लान है. एमसीडी अपने ईज-ऑफ-डूइंग-बिजनेस इनिशिएटिव के तहत हेल्थ ट्रेड लाइसेंस को प्रॉपर्टी टैक्स में मिलाने पर काम कर रहा है, ठीक वैसे ही जैसे उसने फ़ैक्टरी और जनरल ट्रेड लाइसेंस को प्रॉपर्टी टैक्स में मिला दिया था. एमसीडी का फोकस एडमिनिस्ट्रेटिव और फाइनेंशियल सुधारों पर होगा. अश्विनी कुमार ने कहा, ‘इसमें जियो-टैगिंग के ज़रिए प्रॉपर्टी टैक्स से इनकम बढ़ाना और पावर डिस्कॉम द्वारा दिए गए रिकॉर्ड का इस्तेमाल करना शामिल है. इसके अलावा एडवर्टाइज़मेंट से लेकर लाइसेंस तक से होने वाली कमाई भी बढ़ाई जाएगी |

विनीत जैन कहते है सबसे बड़ी ख़ुशी की बात है बजट में कोई नया टैक्स नहीं और न ही किसी मौजूदा कर में बढ़ोतरी की गई है | और यह बजट नागरिक-केंद्रित बजट है जो लोगो के फायदे के लिए बनाया गया है | बिना नया टैक्स, स्वच्छता,शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है | श्री जैन कहते हैं कमिश्नर अश्वनी कुमार नें अपने बजट भाषण को लेकर यह स्पष्ट कर दिया कि एमसीडी दिल्ली के नागरिकों पर किसी तरह का कोई नया टैक्स नहीं लाने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि एमसीडी अपने खर्चों को पूरा करने के लिए अपनी इनकम बढ़ाने पर फोकस करेगी। जिससे टैक्स बढ़ाने की जरूरत ही न पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here