Delhi MCD: दिल्ली नगर निगम में अधिकारियों की,जिम्मेदारी तय हो,श्याम सुन्दर अग्रवाल
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्व मेयर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने दिल्ली नगर निगम के मेयर सरदार राजा इकबाल सिंह को व्हाट्स ऐप के माध्यम से पत्र भेजकर दिल्ली नगर निगम में रिश्वतखोरी,भ्रष्टाचार की शिकायतों की तरफ ध्यान दिलवाते हुए कहा कि आपके पास भी शिकायतें आ रही होंगी और जब शिकायते आती होगी तो आपका मन भी दुखी होता होगा। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने पत्र में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सुझाव देते हुए कहा कि जैसे दिल्ली पुलिस में जब किसी थाने का पुलिस कर्मी रिश्वत लेते हुए पकड़ा जाता है तो संबंधित थाने के थानाध्यक्ष को तुरंत लाइन हाजिर किया जाता है उसी तर्ज पर दिल्ली नगर निगम में भी भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने के लिए जरूरी है कि जिम्मेदारी तय की जाए एवं यदि कोई बिल्डिंग विभाग का जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते पकड़ा जाए तो बिल्डिंग विभाग के एक्सियन को भी सजा के तौर पर वहां से हटा देना चाहिए एवं संबंधित जोन के उपायुक्त को भी सख्त चेतावनी देनी चाहिए ऐसा निगम के सभी विभागों में लागू होना चाहिए यदि दिल्ली नगर निगम में ऐसा कानून बन गया तो अधिकारी भ्रष्टाचार करने से डरेंगे।



