Delhi LPG shortage: रसोई गैस की कमी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है : अरुण तोमर
कालाबाजारी नें बधाई लोगो की मुसीबत
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में रसोई गैस का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है | हालांकि दिल्ली सरकार दावा कर रही है दिल्ली में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है लेकिन शहर की रसोई गैस एजेंसियों का आलम यह है कि लोग घंटो लाइन में लगे रहते है या तो उन्हें गैस मिलती ही नहीं और यदि मिलती भाई है बड़ी मशक्कत से मिल पाती है | यह कहना है आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के पूर्व सन्गठन मंत्री अरुण तोमर का | अरुण तोमर कहते हैं दिल्ली में एलपीजी की कमी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सीमित संसाधनों वाले गरीब परिवार कालाबाजारी के कारण खाना पकाने की गैस नहीं खरीद पा रहे हैं, जिसकी कीमत ढाई हजार तक पहुंच चुकी है |

अरुण तोमर कहते हैं भाजपा सरकार कालाबाजारी में खाना पकाने की गैस सिलेंडर की बिक्री पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है | सरकार आपूर्ति इकाइयों में पर्याप्त गैस स्टॉक सुनिश्चित भी नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार शहर में खाना पकाने की गैस के पर्याप्त स्टॉक का झूठा आश्वासन देकर जनता को गुमराह कर रही है, लेकिन खाना पकाने की गैस की दुकानों और गोदामों के बाहर लगी लंबी कतारें और गैस की डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार खुद सरकार की विफलता कहानी बयां करता हैं। अरुण तोमर कहते हैं पिछले कुछ दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों का स्टॉक बेहद सीमित मात्रा में मिल रहा था, जो अब लगभग खत्म हो चुका है. इसी कारण कई जगहों पर किचन बंद करने पड़े हैं. उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में और रेस्टोरेंट प्रभावित हो सकते हैं |



