सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

Delhi LPG shortage: रसोई गैस की कीमतें बढ़ने के बाद भी जनता,झेल रही है भारी किल्लत : महेंद्र भास्कर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi LPG shortage: रसोई गैस की कीमतें बढ़ने के बाद भी जनता,झेल रही है भारी किल्लत : महेंद्र भास्कर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : साल भर के भीतर रसोई गैस की कीमतें तीन बार बढ़ाने के बावजूद राजधानी दिल्ली में केंद्र तथा राज्य सरकार की लचर नीति के चलते रसोई गैस की भारी किल्लत जनता झेल रही है | यह कहना है करोल बाग़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र भास्कर का | महेंद्र भास्कर कहते हैं विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के बड़े नेताओं नें दिल्ली की जनता से वादा किया था लोगो को रियायती दर पर रसोई गैस सिलेंडर दिए जायेगें ,रियायती डॉ तो छोडिये बढ़ी ही कीमते अदा करने के बाद भी लोगो को रसोई गैस सिलेंडरों के लिए कई-कई घंटे लाइनों में लगना पड़ रहा है | महेंद्र भास्कर नें कहा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देश पर दिल्ली कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता रोसी गैस एजेंसियों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगें |

Advertisement

श्री भास्कर कहते हैं ना केवल राजधानी दिल्ली अपितु देश भर में रसोई गैस का संकट गहरा गया है. घरेलू सिलेंडर के लिए लंबी कतारें दिख रही हैं, वहीं होटल-रेस्तरां का कारोबार ठप होने की कगार पर है अनेक स्थानों पर रसोई गैस की कालाबाजारी की खबरें भी हैं | श्री भास्कर कहते हैं अनेक स्थानों पर लोगों को गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में देखा जा रहा है. होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है| जरूरतमंदों से मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं |लोगों को सिलेंडर बुक करने के कई दिनों तक का इंतजार करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं दिल्ली में चाय का ठेला लगाने वालों को भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस समय दिल्ली में 14.2 किलो डोमेस्टिक सिलेंडर का प्राइस 913 रुपय चल रहा है। वहीं 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹1,883 है। वहीं ठेली पर चाय बेचने वाले लोग महंगी डोमेस्टिक सिलेंडर भी खरीदने को तैयार है, लेकीन सोर्टेज इतनी ज्यादा हो रही है कि महंगा सिलेंडर भी नहीं मिल पा रहा है। जिससे छोटे-बड़े सभी फेरीवाला/ठेलेवाला की हालत खराब हो रही है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *