सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली शराब घोटाला:चार्जशीट में AAP के सांसद संजय सिंह के नाम का जिक्र

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

शराब घोटाले की चार्जशीट में AAP के सांसद संजय सिंह के नाम का जिक्र

शराब घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली की नई शराब नीति तैयार करने और लागू करने के मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर ये मामला दर्ज किया गया है.

शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने चार्जशीट में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह और राघव चड्ढा का जिक्र किया है. सांसदों के नाम ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आए हैं, लेकिन आरोपी या अभियुक्त के रूप में नहीं. इस चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख के अलावा संजय सिंह और राघव चड्ढा जैसे पार्टी के अन्य नेताओं का नाम है. मनीष सिसोदिया के घर पर हुई एक बैठक को लेकर गवाहों के बयानों में राघव चड्ढा का जिक्र है.

राघव चड्ढा ने मीडिया रिपोर्टों की निंदा

Advertisement

एक बयान जारी कर राघव चड्ढा ने उन मीडिया रिपोर्टों की निंदा की है, जिन्होंने उन्हें प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट में एक आरोपी बताया है . राघव चड्ढा ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा कि सबसे पहले मैं ये साफ करना चाहता हूं कि सुबह से जो भी रिपोर्ट किया जा रहा है, वो ग़लत और भ्रमात्मक है. ED की चार्जशीट में मेरा नाम गवाह या आरोपी के नाम पर नहीं है, लेकिन फिर भी सुबह से मेरा नाम चलाया जा रहा है जो कि तथ्यात्मक ग़लत है, मेरे नाम और छवि को खराब कराने के लिए ऐसा किया जा रहा है. मैं इस मामले में ना गवाह हूं, ना ही आरोपी, मेरा पक्ष जाने बिना ऐसी खबर चलाई गई, इसके पीछे राजनीतिक कारण है. एक किसी बैठक का जिक्र है कि मैं वहां था. लेकिन एक बार फिर से बता दूं कि मामले में ना तो अभियुक्त हूं, ना ही गवाह या संदिग्ध.

बता दें कि शराब घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली की नई शराब नीति तैयार करने और लागू करने के मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर ये मामला दर्ज किया गया है, हालांकि मामला सुर्खियों में आने के बाद नई शराब नीति को रद्द कर दिया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *