सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

गाजियाबाद में दिल्ली जैसा मामला :कार से टक्कर मारने के बाद युवक को घसीटा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गाजियाबाद में दिल्ली जैसा मामला : कार सवार ने टक्कर मारने के बाद युवक को घसीटा

वीडियो में दिख रहा है कि थाना कवि नगर के गोविंदपुरम में एक युवक पैदल जा रहा है. उसी समय पीछे से एक कार आती है और इसको टक्कर मारती है. टक्कर से युवक नीचे गिर जाता है, लेकिन कार सवार उसके बाद भी कार चलाता रहता है.

टक्कर लगने के बाद युवक को कार से घसीटा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल्ली जैसा एक मामला सामने आया है. एक कार सवार ने टक्कर लगने के बाद युवक को कार से घसीटा है. आप को बता दें कि 13 सेकंड का यह सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है. सीसीटीवी वीडियो में यह घटना10 तारीख की दिख रही है. टक्कर मारने के बाद जब युवक नीचे गिर गया, फिर भी कार सवार नहीं रुका. पूरा मामला गाजियाबाद के थाना कविनगर इलाके का है.

Advertisement

वीडियो में दिख रहा है कि थाना कवि नगर के गोविंदपुरम में एक युवक पैदल जा रहा है. उसी समय पीछे से एक कार आती है और इसको टक्कर मारती है. टक्कर से युवक नीचे गिर जाता है, लेकिन कार सवार उसके बाद भी कार चलाता रहता है. ऐसा संभव नहीं है कि टक्कर के बाद कार सवार को इसकी जानकारी न हुई हो, लेकिन हैरानी कि बात यह है कि सीसीटीवी आने के बावजूद आज 5 दिन बीत चुके हैं और पुलिस अब तक कार चालक का कुछ पता नहीं लगा पाई है.

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट कवि नगर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. हादसे में घायल हुए युवक की हालत ठीक है. घायल 16 वर्ष का है और उसका नाम शाकिब है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *