Home मैं भी रिपोर्टर Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण...

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल : मुकेश गोयल

0
9

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल : मुकेश गोयल

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार): दिल्ली सरकार राजधानी की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपनी महत्वाकांक्षी ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को जल्द लागू करने की तैयारी में है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी। सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए ₹5,110 करोड़ का प्रावधान किया है, जिससे यह दिल्ली की सबसे बड़ी महिला कल्याण योजनाओं में शामिल हो गई है। इस योजना का स्वागत करते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद प्रतिनिधि मुकेश गोयल ने इसे महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना से लाखों जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा और उनके परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।मुकेश गोयल ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति तभी संभव है जब उसकी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर हों। दिल्ली लक्ष्मी योजना इसी सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाओं को घरेलू खर्च, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण और उनके सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देना केंद्र और दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना के लिए बजट में हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान यह दर्शाता है कि सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए गंभीर है और समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है।सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह ₹2,500 की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त रहेगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सभी पात्र महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन करें और सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं।मुकेश गोयल ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचेगा और इससे लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का नया मॉडल साबित होगी। इससे महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, परिवारों में आर्थिक स्थिरता आएगी और समाज में महिलाओं की भागीदारी भी मजबूत होगी।अंत में मुकेश गोयल ने दिल्ली सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली लक्ष्मी योजना राजधानी की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी और उन्हें सम्मान के साथ आगे बढ़ने का नया अवसर प्रदान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here