Home आमने सामने Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू करने का दिल्ली सरकार...

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू करने का दिल्ली सरकार का दावा महज एक लॉलीपॉप : विपिन शर्मा

0
9

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू करने का दिल्ली सरकार का दावा महज एक लॉलीपॉप : विपिन शर्मा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया है। दिल्ली सरकार का दावा है कि इस योजना का शुभारंभ रक्षाबंधन के मौके पर किया जाएगा जिसके तहत पात्र महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाएगी। इस विषय पर बात करते हुए पूर्व विधायक विपिन शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार का यह दावा सिर्फ एक लॉलीपॉप है और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की यह सभी बातें हवा हवाई है जो हवा में ही रह जाएगी, धरातल पर कुछ नहीं होगा। विपिन शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार का दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू करने का यह नया दावा सिर्फ एक झूठा वादा है और कुछ नहीं और दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना का विषय इसलिए छेड़ा है क्योंकि काफी समय से दिल्ली सरकार से लोग खासकर महिलाएं नाराज थी क्योंकि भाजपा ने चुनाव के समय महिलाओं को हर महीने 2500 रूप देने का जो वादा किया था वह पूरा नहीं किया इसलिए भाजपा ने यह विषय उठाया है ताकि भाजपा, महिलाओं को इस भ्रम में रख सके कि वह महिलाओं से किया गया अपना वादा पूरा करने के लिए कार्य कर रही है और ऐसा करके भाजपा अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश भी कर रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने यह तय किया है कि इसका लाभ केवल उस महिला को मिलेगा जो 21 से 60 वर्ष की आयु की हो और स्वयं या उसका परिवार कम से कम 10 वर्ष से दिल्ली में रह रहा हो, मैं भाजपा से यह सवाल करता हूं कि क्या 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को वित्तीय सहायता की जरूरत नहीं होती? क्या वह दिल्ली की वोटर नहीं है? क्या जिन महिला या उनके परिवार को दिल्ली में रहते हुए अभी 10 वर्ष नहीं हुए, क्या वह महिला नहीं है? क्या उन्हें वित्तीय सहायता की जरूरत नहीं है? उन्हें दिल्ली सरकार की योजना का लाभ क्यों नहीं मिल रहा? क्या वह दिल्ली की वोटर नहीं है? विपिन शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार की इस योजना का दिल्ली की जनता को कोई लाभ नहीं होगा क्योंकि दिल्ली सरकार के कार्य करने से ही पता लग रहा है कि वह जनता के हित में नहीं बल्कि अपने राजनीतिक लोभ को साधने के लिए यह झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित दिल्ली सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here