सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: जौंती में श्रीराम कथा का आगाज़, 1000 कलशों की विशाल शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

2 मिनट पढ़ें
Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: जौंती में श्रीराम कथा का आगाज़, 1000 कलशों की विशाल शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Advertisement

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: जौंती में श्रीराम कथा का आगाज़, 1000 कलशों की विशाल शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर, जौंती से माँ बगलामुखी शक्तिपीठ तक निकाली गई भव्य 1000 कलशों की शोभायात्रा से हुई। इस विशाल कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं युवाओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और जय माता दी के जयघोष लगाए। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई, वहीं भजन-कीर्तन और धार्मिक ध्वजों के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti

Advertisement

इसके उपरांत Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti में श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ कथा व्यास श्री 1008 श्री श्रीवल्लभाचार्य जी महाराज की दिव्य वाणी से हुआ। यह पावन कथा 15 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा के पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने बताया कि 19 जुलाई 2026 (रविवार) को देवसर माता धाम के निर्माण हेतु भव्य भूमि पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दिव्य परियोजना के अंतर्गत श्री पहाड़ी वाली माता, श्री देवसर वाली माता एवं श्री भोजा वाली माता के भव्य मंदिरों का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक श्री सुनील कुमार, वार्ड संख्या-32 के मंडल अध्यक्ष श्री विजय गर्ग, माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती के अध्यक्ष एवं समस्त जौंती ग्रामवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के इस पावन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से श्रीराम कथा महायज्ञ एवं 19 जुलाई को आयोजित होने वाले भूमि पूजन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *