Home आमने सामने Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू करने का दिल्ली सरकार...

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू करने का दिल्ली सरकार का फैसला ऐतिहासिक : बिन्नी वर्मा

0
7

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू करने का दिल्ली सरकार का फैसला ऐतिहासिक : बिन्नी वर्मा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार अगले महीने यानी अगस्त में रक्षाबंधन के मौके से दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर सकती है। इस योजना के तहत सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिला महामंत्री बिन्नी वर्मा ने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू करना दिल्ली सरकार का महिलाओं के लिए लिया गया सबसे ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि पहले इसे जून में शुरू करने की योजना थी लेकिन पात्र लाभार्थियों की सही पहचान और डेटा सत्यापन में समय लगने के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। बिन्नी वर्मा ने बताया कि दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ पात्रता तय की हैं जैसे महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, महिला कम से कम 10 साल से दिल्ली की निवासी हो, महिला का परिवार गरीबी रेखा श्रेणी में आता हो, महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम हो। उन्होंने बताया कि योजना में आवेदन के लिए दिल्ली का आधार कार्ड जरूरी है और एक परिवार से केवल एक ही महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा व परिवार की सबसे बड़ी यानी वरिष्ठ महिला ही इस योजना की पात्र होगी।
बिन्नी वर्मा ने बताया कि दिल्ली सरकार इस योजना के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर रही है जिसके जरिए आवेदन किए जा सकेंगे व इसके साथ ही आईटी विभाग एक अलग सॉफ्टवेयर भी विकसित कर रहा है जिससे आवेदनों की जांच कर पात्र महिलाओं की पहचान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो महिला पहले से किसी सरकारी पेंशन या नियमित सरकारी आर्थिक सहायता का लाभ ले रही हो, जो महिला या उसके परिवार के किसी सदस्य का आपराधिक रिकॉर्ड हो या उनके परिवार के पास चार पहिया वाहन हो, ऐसी महिलाओं को इस योजना की पात्रता से बाहर रखा गया है। बिन्नी वर्मा ने बताया कि दिल्ली सरकार का अनुमान है कि इस योजना से दिल्ली की करीब 17 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा जो कि शानदार बात है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता से किए अपने हर वादे को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है और इस बात को भी सुनिश्चित कर रही है कि दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक जरूर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here